चुनाव से पहले राजद का बड़ा दांव—छात्र राजद खत्म कर SSAI लॉन्च, आखिर क्या है अंदर की कहानी !

चुनाव से पहले राजद का बड़ा दांव—छात्र राजद खत्म कर SSAI लॉन्च, आखिर क्या है अंदर की कहानी !

राजद ने छात्र संगठन CRJD को भंग कर SSAI के नाम से नया संगठन बनाया, जिसका नेतृत्व नवल किशोर यादव करेंगे। तेजस्वी यादव ने इस दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम चेहरे और राजनीतिक हलचल पर भी बड़ा बयान द

चुनाव से पहले राजद का बड़ा दांव—छात्र राजद खत्म कर ssai लॉन्च आखिर क्या है अंदर की कहानी

छात्र राजद खत्म कर SSAI लॉन्च |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की राजनीति में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने छात्र संगठन CRJD (छात्र राजद) को भंग कर दिया है। इसकी जगह अब एक नए छात्र संगठन SSAI (Socialist Students Association of India) का गठन किया गया है। इस फैसले की घोषणा नेता प्रतिपक्ष तेजस्व यादव ने की।

हाईलाइट्स :

  • राजद ने छात्र संगठन CRJD को किया भंग
  • SSAI के नाम से नए छात्र संगठन का गठन
  • Tejashwi Yadav ने किया नए लोगो और सिंबल का लॉन्च
  • 2006 के Supreme Court of India के फैसले का दिया गया हवाला
  • नवल किशोर यादव बनाए गए SSAI के अध्यक्ष
  • दिल्ली और Jawaharlal Nehru University में भी संगठन रहेगा सक्रिय
  • सीएम चेहरे को लेकर तेजस्वी का तंज—“सब लगे हैं बनने में”
  • सरकार पर लगाया खजाना खाली होने और काम ठप होने का आरोप
  • Lalu Prasad Yadav केस पर टिप्पणी से किया इनकार

CRJD भंग, नए संगठन SSAI का गठन

तेजस्वी यादव ने बताया कि CRJD को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और अब SSAI के नाम से नया छात्र संगठन बनाया जा रहा है। यह संगठन अब देशभर में काम करेगा और पार्टी का छात्र प्रकोष्ठ होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि साल 2006 में Supreme Court of India का एक फैसला आया था, जिसमें कहा गया था कि कोई भी राजनीतिक दल अपने नाम से छात्र संगठन नहीं बना सकता। इसी के मद्देनज़र यह बदलाव किया गया है।

देशभर में सक्रिय रहेगा SSAI

उन्होंने बताया कि राजद का छात्र संगठन पहले से ही दिल्ली और Jawaharlal Nehru University जैसे संस्थानों में चुनाव लड़ता रहा है। अब SSAI के माध्यम से इसे और मजबूती दी जाएगी। नए छात्र संगठन SSAI के अध्यक्ष के रूप में नवल किशोर यादव को नियुक्त किया गया है, जो पेशे से शिक्षक हैं। पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

नया लोगो और सिंबल लॉन्च

तेजस्वी यादव ने SSAI का नया लोगो और सिंबल भी लॉन्च किया। इसके जरिए संगठन को नई पहचान देने की कोशिश की जा रही है।

सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही चर्चाओं पर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि “यहां तो हर कोई मुख्यमंत्री बनने में लगा है।” उन्होंने कहा कि जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह जनता के जनादेश के खिलाफ होगा।

नीतीश आवास पर नेताओं की भीड़ पर निशाना

तेजस्वी ने कहा कि इस समय सभी नेता Nitish Kumar के आवास का चक्कर लगा रहे हैं, जिससे राज्य की राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। उन्होंने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में कोई काम नहीं हो रहा है और सरकार का खजाना खाली हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि उनके बोलने के बाद ही उनकी सैलरी अकाउंट में भेजी गई, जबकि कई विधायकों को अब तक वेतन नहीं मिला है।

लालू यादव केस पर टिप्पणी से किया परहेज

वहीं, लालू प्रसाद यादव  से जुड़े लैंड फॉर जॉब मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह न्यायिक मामला है और इसका जवाब कोर्ट में दिया जाएगा। उन्होंने कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया।

इसे भी पढ़ें - सस्पेंस बरकरार: बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरु, पटना बना हाई सिक्योरिटी ज़ोन

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

क्राइम

मनरेगा में हरा घोटाला! कागजों पर लगे हजारों पौधे, जमीन पर नहीं मिला एक भी पेड़

गया के इमामगंज प्रखंड स्थित झिकटिया पंचायत में मनरेगा के तहत फर्जी वृक्षारोपण कर सरकारी राशि निकासी का आरोप लगा है। ग्रामीणों का दावा है कि कागजों पर पौधे लगाए गए, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ।

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

क्राइम

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, जबकि पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे