बेली ब्रिज पर इस दिन से शुरू होगा आवागमन, 16 जिले के लोगों को मिलेगी राहत

बेली ब्रिज पर इस दिन से शुरू होगा आवागमन, 16 जिले के लोगों को मिलेगी राहत

भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला पुल पर चल रहे बेली ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। 7 जून से पहले बेली ब्रिज द्वारा भागलपुर-नवगछिया की तरफ से आवाजाही शुरू हो जाएगी।

बेली ब्रिज पर इस दिन से शुरू होगा आवागमन 16 जिले के लोगों को मिलेगी राहत

बेली ब्रिज पर इस दिन से शुरू होगा आवागमन |

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क:  भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला पुल पर चल रहे बेली ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। 7 जून से पहले बेली ब्रिज के माध्यम से भागलपुर से नवगछिया की तरफ से आवाजाही शुरू हो जाएगी। बेली ब्रिज के शुरू होने से नवगछिया समेत 16 जिलों के लोगों को आवागमन में फायदा होगा। 

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज निर्माणकार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमा सड़क संगठन (BRO), पुल निर्माण निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि 7 जून से पहले हर हाल में ब्रिज पर यातायात शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है। 

कोसी-सीमांचल के लोगों को मिलेगी राहत

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि क्षतिग्रस्त स्लैब की जगह नया हिस्सा सफलतापूर्वक लॉन्च किया जा चुका है। तकनीकी ऑडिट रिपोर्ट में जिन दो अन्य हिस्सों को संवेदनशील बताया गया था, वहां भी बेली ब्रिज लॉन्चिंग का कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल अंतिम लॉन्चिंग का काम तेजी से जारी है। साथ ही सुरक्षा और मजबूती को ध्यान में रखते हुए चौथे बेली ब्रिज का निर्माण भी कराया जा रहा है। ब्रिज पर आवागमन शुरू होने से लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि पुल बंद रहने के कारण भागलपुर, नवगछिया, कटिहार एवं कोसी क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

जिलाधिकारी बोले- सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य 7 जून 2026 से पहले पुल पर सुरक्षित आवागमन शुरू कराना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा तकनीकी टीम की सलाह के अनुसार हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।


 

संबंधित सामग्री

बगहा में लेडी सिंघम का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी सिंडिकेट का भंडाफोड़, कैश के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार

बिहार

बगहा में लेडी सिंघम का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी सिंडिकेट का भंडाफोड़, कैश के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार

बगहा के रामनगर में SDPO रागिनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। तीन दुकानों से भारी मात्रा में लॉटरी टिकट, कैश और शराब के साथ 3 धंधेबाज गिरफ्तार किए गए।

बिहार में RPF की बड़ी स्ट्राइक: सिकंदराबाद एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, बैग छोड़कर भागे तस्कर

बिहार

बिहार में RPF की बड़ी स्ट्राइक: सिकंदराबाद एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, बैग छोड़कर भागे तस्कर

बक्सर स्टेशन पर RPF ने सिकंदराबाद एक्सप्रेस से 3 लावारिस बैगों में छिपाई गई 55 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। चेकिंग देखकर तस्कर फरार हो गए। बरामद खेप आगे की जांच के लिए GRP को सौंपी गई।

पटना में फिर गरजीं बंदूकें, बीच सड़क पर युवक को घेरकर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

बिहार

पटना में फिर गरजीं बंदूकें, बीच सड़क पर युवक को घेरकर बरसाईं गोलियां, इलाके में दहशत

पटना के फतुहा फोरलेन पर जमीन विवाद में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को घेरकर सरेराह गोलियां बरसाईं। घायल गंभीर हालत में PMCH रेफर, पीड़ित ने संतोष राम नामक हमलावर का नाम बताया।

10 साल पहले खत्म हुआ था अफेयर, अब मुंबई से लौटे 4 भाइयों पर हुआ जानलेवा हमला

बिहार

10 साल पहले खत्म हुआ था अफेयर, अब मुंबई से लौटे 4 भाइयों पर हुआ जानलेवा हमला

नवादा में 10 साल पुराने प्रेम प्रसंग की रंजिश में मुंबई से लौटे 4 सगे भाइयों पर जानलेवा हमला। बहन के घर जाते वक्त जफरा गांव के पास आरोपियों ने पीटा और सामान लूटा। सभी गंभीर हालत में भर्ती।

ड्यूटी पर तैनात RPF जवान की हत्या क्यों हुई? भागलपुर पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, चोरों के गैंग से जुड़ा है पूरा मामल

बिहार

ड्यूटी पर तैनात RPF जवान की हत्या क्यों हुई? भागलपुर पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, चोरों के गैंग से जुड़ा है पूरा मामल

भागलपुर में RPF जवान धर्मेंद्र कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। ट्रेन में चोरी का विरोध करने पर अपराधियों ने उनका अपहरण कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी चिकु यादव को गिरफ्तार कर लिया