पशु शिविर

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिहार सरकार पशु शिविर का आयोजन करने जा रही है, जहां पशुओं के लिए चारा वितरण किया जाएगा।

By : Rani Thakur
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा

सांकेतिक इमेज

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिहार सरकार पशु शिविर का आयोजन करने जा रही है, जहां पशुओं के लिए चारा वितरण किया जाएगा। आपदा से प्रभावित पशुओं के जीवन रक्षा के लिए डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग पशु चारा वितरण कार्यक्रम चला रहा है। जिसके जरिए बाढ़ या आपदा के समय पशुपालकों को नाममात्र के शुल्क पर चारा मुहैया कराया जाता है।

पशु चारा वितरण का कार्य जिला प्रशासन के सहयोग से समय-समय पर जिला पशुपालन पदाधिकारी करते हैं। आपदाग्रस्त पशुओं के जीवन रक्षण के लिए सामान्यतः बड़े जानवरों के लिए 6 किलोग्राम, छोटे जानवरों के लिए 3 किलोग्राम और भेड़-बकरियों के लिए 1 किलोग्राम चारा जरूरत के अनुसार दिया जाता है। पशु शिविरों या अस्थायी शिविरों में एक बार में तीन दिन से लेकर एक सप्ताह के लिए चारा वितरण कराया जाता है। वहीं बाढ़ की स्थिति के अनुसार शिविर संचालन तक चारा वितरण कराया जाता है।

चारा वितरण से पहले सभी प्रभावित पशुओं के प्रकार और संख्या के आधार पर गणना कर पशुपालकों को टोकन वितरण किया जाता है। इस तरह टोकन के आधार पर क्रमानुसार चारा का प्रबंध कर वितरित किया जाता है। इस संबंध में विशेष जानकारी पशुपालन निदेशालय के आपदा कोषांग के टेलीफोन नंबर 0612-2230942 या पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना के टेलीफोन नंबर 0612-2226049 से प्राप्त की जा सकती है।

टैग्स: Bihar News

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।