न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार से एक और नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं. इस बार महागठबंधन में शामिल पार्टी के नेता ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी है. सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने दिल्ली उड़ान भरने से पहले जो कुछ भी कहा, उसके मतलब निकाले जा रहे हैं. पटना से दिल्ली के लिए रवाना होते हुए वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों को बयान दिया. मुकेश सहनी ने अपने बयान में कहा आप जो कह रहे है, थोड़ा-सा महागठबंधन अस्वस्थ हुआ है, अब हम भी दिल्ली जा रहे हैं, क्योंकि सभी डॉक्टर वहीं पर मौजूद है. वहां पर बेहतर उपचार हो जाएगा और स्वस्थ होकर हम सभी पटना लौटेंगे. अब आप तो समझ ही गये होंगे कि दिल्ली में कौन-से डॉक्टर बैठे हैं.
यह भी पढ़ें: राजद को छह सीटिंग सीटों को देनी होगी कुर्बानी, वीआईपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष ने ठोंकी दावेदारी