राष्ट्रीय लोक मोर्चा में 'ऑल इज नॉट वेल'! चार में से तीन नाराज विधायक उपेंद्र कुशवाहा की लिट्टी पार्टी से रहे दूर

By : News11 Bharat
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में 'ऑल इज नॉट वेल'! चार में से तीन नाराज विधायक उपेंद्र कुशवाहा की लिट्टी पार्टी से रहे दूर

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क:  उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा  से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि !राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने आवास पर लिट्टी-चोखा पार्टी का आयोजन किया था, लेकिन इस पार्टी में उनके ही तीनों विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह शामिल नहीं हुए. लिट्टी-चोखा पार्टी में तीनों  विधायकों का शामिल नहीं होना बता रही है कि तीनों विधायक की एकजुटता कायम है. 

दरअसल उपेंद्र कुशवाहा ने कल अपने आवास पर लिट्टी चोखा भोज का आयोजन किया था. जबकि तीनों विधायकों ने कल पटना में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर नई राजनीति का संकेत दे दिया था. 

उपेन्द्र कुशवाहा के लिट्टी-चोखा भोज में विधायकों के शामिल नही होने का कारण उनकी नाराजगी बतायी जा रही है. दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा अपने पार्टी के विधायक दल का नेता अपनी पत्नी को बनाना चाहते थे. विधायकों की नाराजगी को देखते हुए माधव आनंद को विधायक दल का नेता बनाया गया था. पुत्रमोह के कारण उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के अंदर नाराजगी चल रही है. इसके पहले भी उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी की कई इकाइयों भंग कर दिया था. 

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी के बैरगनिया में नकली सरसों तेल का भंडाफोड़, दिल्ली टीम की छापेमारी में भारी मात्रा जब्त

संबंधित सामग्री

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.