AIMIM ने आजाद समाज पार्टी और अपनी जनता पार्टी से किया गठबंधन, 64 सीटों पर लड़ेगा गठबंधन

AIMIM ने आजाद समाज पार्टी और अपनी जनता पार्टी से किया गठबंधन, 64 सीटों पर लड़ेगा गठबंधन

aimim ने आजाद समाज पार्टी और अपनी जनता पार्टी से किया गठबंधन 64 सीटों पर लड़ेगा गठबंधन

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
किशनगंज जिले में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. जहां महागठबंधन और एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अब तक सहमति नहीं बन सकी है, वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने नया समीकरण पेश करते हुए आजाद समाज पार्टी और अपनी जनता पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है. बुधवार को किशनगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने और न्याय आधारित राजनीति के लिए यह गठबंधन किया गया है.

उन्होंने बताया कि गठबंधन के तहत एआईएमआईएम 35 सीटों, आजाद समाज पार्टी 25 सीटों और अपनी जनता पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. ईमान ने कहा कि तीनों दल मिलकर मजबूती से मैदान में उतरेंगे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता देंगे. उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीदवारों का चयन पूरा हो चुका है और कल तक उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी.

अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमारी लड़ाई सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि देश में इंसाफ और समानता कायम करने के लिए है. इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद, प्रदेश सचिव विक्रम कुमार, जिला अध्यक्ष वसीम अकरम खान, प्रदेश प्रवक्ता आदिल हसन, नसीम अख्तर और इशहाक आलम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

झारखंड

खड़गे का बयान स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत: आदित्य साहू

कांग्रेस अध्यक्ष का मानसिक संतुलन खराब, रांची के कांके में है इलाज की समुचित व्यवस्था

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

झारखंड

चंदनकियारी पुलिस ने भटके युवक को परिजनों से मिलाया, 19 दिन बाद परिवार में लौटी खुशी

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

झारखंड

रांची सिविल कोर्ट से जीआर केस की फाइल गायब, पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप दर्ज

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

झारखंड

सरायकेला: फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 40 लाभार्थियों की जांच एवं उपचार

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

झारखंड

दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

अभिलेखों के संधारण और जनसुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश