शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्मार्ट सिटी भागलपुर में संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित सभा स्थल, मीटिंग हॉल, हेलीपैड की संभावित व्यवस्था,आवागमन मार्ग, सुरक्षा इंतजाम तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने बैजानी गांव स्थित ऐतिहासिक तालाब की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया यह तालाब अपनी मूल संरचना से काफी हद तक क्षतिग्रस्त पाया गया तालाब के किनारे बनी सरकारी सीढ़ियां पूरी तरह तोड़ दी गई हैं, इसके अलावा तालाब का पानी सुखाए जाने की प्रक्रिया भी जारी है, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग से विस्तृत जानकारी ली. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया निरीक्षण से यह स्पष्ट है कि प्रशासन मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पूरी तरह सतर्क है, साथ ही क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं को भी गंभीरता से लेते हुए समाधान की दिशा में कदम उठा रहा है मौके पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर, अमित कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बुढ़मू में मां शारदा की भव्य आराधना, ठाकुरगांव में दुर्गोत्सव जैसा उत्सव, अन्य जगहों पर भी सरस्वती पूजा की धूम