मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आपत्तिजनक पोस्ट, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स पर एक्शन

नोटिस जारी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आपत्तिजनक पोस्ट, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स पर एक्शन

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में राजद के एक्स हैंडल समेत 10 सोशल मीडिया अकाउंट को नोटिस जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आपत्तिजनक पोस्ट rjd समेत 10 एक्स हैंडल्स पर एक्शन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी |


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में राजद के एक्स हैंडल समेत दस सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की गई है। बिहार पुलिस की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (सीसीएसयू) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) को भी इस संबंध में नोटिस जारी किया है।

मांगा गया अकाउंट संचालकों का डिटेल्स

इस नोटिस में संबंधित दस एक्स हैंडल के पोस्ट का लिंक शेयर करते हुए इसे तत्काल हटाने को कहा गया है। इसके साथ ही इससे जुड़े डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा संबंधित अकाउंट संचालकों का विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया है।

नोटिस में क्या है अहम 

सीसीएसयू की तरफ से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79, आईटी नियम तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रविधानों के तहत जारी नोटिस में कहा गया है कि कई एक्स हैंडल से मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए ऐसे पोस्ट किए गए हैं, जो भ्रामक हैं। यह जनमानस को गुमराह कर सार्वजनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

पोस्टों को तत्काल हटाने का निर्देश

नोटिस में एक्स से संबंधित पोस्टों को तत्काल हटाने के साथ-साथ उनके मूल अपलोडर का नाम, आईपी एड्रेस, फोन नंबर, ई-मेल, जीपीएस लोकेशन, लॉग-इन, अपलोडिंग विवरण तथा पोस्ट से जुड़ा अन्य डिजिटल डेटा उपलब्ध कराने को कहा गया है। सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि जांच में उनका उपयोग किया जा सके।

हो सकती है कानूनी कार्रवाई 

सीसीएसयू ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर आईटी अधिनियम और बीएनएसएस के प्रासंगिक प्रविधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इधर, राजद ने अपने एक्स हैंडल से इस नोटिस की तस्वीर साझा करते हुए सवाल किया है कि क्या बिहार पुलिस विपक्ष को भी नियंत्रित करेगी? मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर सच और आलोचना सुनने की क्षमता नहीं है तो राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

बिहार में सीएसआर निवेश बढ़ाने के लिए आगे आएं संस्थाएं : मिथिलेश तिवारी

बिहार

बिहार में सीएसआर निवेश बढ़ाने के लिए आगे आएं संस्थाएं : मिथिलेश तिवारी

मुद्देनहल्ली (कर्नाटक)। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने देश की प्रमुख सामाजिक एवं कॉरपोरेट संस्थाओं से बिहार में निवेश करने और सामाजिक विकास कार्यों के लिए आगे आने का आह्वान किया।

खनन क्षेत्र में बड़े सुधार की ओर बिहार सरकार, बढ़ेंगे रोजगार और राजस्व के अवसर : डॉ. प्रमोद कुमार

बिहार

खनन क्षेत्र में बड़े सुधार की ओर बिहार सरकार, बढ़ेंगे रोजगार और राजस्व के अवसर : डॉ. प्रमोद कुमार

बिहार सरकार की कैबिनेट ने हाल ही में बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) (द्वितीय संशोधन) नियमावली, 2026 को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Bihar Politics: आरजेडी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- यह पार्टी पहले से ही...

बिहार

Bihar Politics: आरजेडी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- यह पार्टी पहले से ही...

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में भगदड़ पर बयान दिया है।

मृत्युंजय तिवारी ने आरजेडी  से दिया इस्तीफा : अब डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी, अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा...

बिहार

मृत्युंजय तिवारी ने आरजेडी से दिया इस्तीफा : अब डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी, अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा...

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद अब पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।

लालू यादव को झटका : RJD से नाराज मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ी पार्टी, कहा कुछ लोग...

बिहार

लालू यादव को झटका : RJD से नाराज मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ी पार्टी, कहा कुछ लोग...

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी थे।