मोदी मंदिर 

बिहार के इस शहर में बनेगा पीएम मोदी का मंदिर, जानें कब होगा भूमिपूजन 

बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है।

By : Rani Thakur
बिहार के इस शहर में बनेगा पीएम मोदी का मंदिर, जानें कब होगा भूमिपूजन 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित / पटना :
बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। बिहार सरकार के द्वारा गठित बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड ने इससे संबंधित प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेज दिया है। 

बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड के प्रभारी अध्यक्ष राजन सिंह ने कहा कि हमारे लिए तो नरेंद्र मोदी भगवान हैं। उन्होंने हम लोगों को सब कुछ दिया है, इसीलिए हम लोगों ने प्रस्ताव पारित करके भेज दिया है। प्रस्ताव चला गया है और बिहार सरकार उस पर फैसला करेगी। 

इसके लिए जमीन आवंटित करेगी। फिर बाद में पीएम नरेंद्र मोदी के मंदिर बनाए जाने को लेकर जमीन आवंटन के बाद उसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 2029 से पहले राजन सिंह का कहना है किसी हालत में मंदिर का शिलान्यास कर लिया जाएगा और एक भव्य मंदिर बिहार में बनाया जाएगा.!
 
संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।