समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में एक किराना दुकान में लगी भीषण आग, 20-25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

By : News11 Bharat
समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में एक किराना दुकान में लगी भीषण आग, 20-25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चंदोपट्टी में देर रात एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया. आशंका है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी. ग्रामीणों ने बताया कि रात में अचानक दुकान से धुआं उठता देख एक ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी. उसने तुरंत दुकानदार को सूचना दी और शोर मचा कर आसपास के लोगों को जगाया. ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुंचा और घंटों की मशक्कत के बाद सुबह आग पूरी तरह बुझाई जा सकी. घटना में दुकान के अंदर रखा करीब 20 से 25 लाख का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया. पीड़ित दुकानदार संजय कुमार साह ने बताया कि शादी-विवाह का मौसम होने के कारण दो दिन पहले ही उसने लाखों रुपये का नया सामान दुकान में भरा था, जो आग की भेंट चढ़ गया. उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार पर पहली बार बोले तेजस्वी यादव

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह