न्यूज11 भारत
अररिया/डेस्क: अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा पलासी-बथनाहा फोरलेन पर चौहान टोला के समीप हुआ, जहां अज्ञात मालवाहक ट्रक ने बाइक को आमने-सामने टक्कर मार दी.मृतकों की पहचान सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र निवासी मो. अशरफ, मो. शमीर और मो. अरबाज के रूप में हुई है. तीनों युवक नेपाल से जोगबनी के रास्ते लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा सहित नरपतगंज व फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. वहीं, फरार ट्रक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी जांच भी की जा रही है.
यह भी पढ़ें: सहरसा में अवैध एलपीजी गैस कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने 135 सिलेंडर किए जब्त