लालपुर स्थित बार में मारपीट के बाद सड़क पर हंगामा, युवक की मौत से सनसनी

लालपुर स्थित बार में मारपीट के बाद सड़क पर हंगामा, युवक की मौत से सनसनी

लालपुर स्थित बार में मारपीट के बाद सड़क पर हंगामा युवक की मौत से सनसनी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में 4 जनवरी की रात एक बार के अंदर हुई मारपीट के बाद सड़क पर जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान एक युवक को कार से कुचलने का आरोप लगा है. गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मामला हत्या के आरोप में बदल गया है.

मृतक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गढ़वा जिले का रहने वाला था. परिजनों का आरोप है कि बार में हुए विवाद के बाद आरोपियों ने जानबूझकर अंकित को कार से कुचल दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इस मामले में पांच युवकों पर आरोप लगाए गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही लालपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

गढ़वा पहुंचा शव, मामला रांची पुलिस को ट्रांसफर
रांची में युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर गढ़वा पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी गढ़वा पुलिस को दी. क्षेत्राधिकार को देखते हुए गढ़वा पुलिस ने केस को रांची पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है.

फिलहाल गढ़वा और लालपुर थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- तीन बच्चों के पिता और चार बच्चों की मां के बीच पनपा प्यार, बना पारिवारिक और सामाजिक संकट ! 

संबंधित सामग्री

मनीष कश्यप समेत 4 इंफ्लुएंसर पर FIR दर्ज, E-20 पेट्रोल और नितिन गडकरी के खिलाफ भ्रामक खबर फ़ैलाने का आरोप 

देश-विदेश

मनीष कश्यप समेत 4 इंफ्लुएंसर पर FIR दर्ज, E-20 पेट्रोल और नितिन गडकरी के खिलाफ भ्रामक खबर फ़ैलाने का आरोप 

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत 4 लोगों पर E-20 पेट्रोल से संबंधित भ्रामक खबर फ़ैलाने का आरोप लगा है.

दुबई से प्रवासी श्रमिक का पार्थिव शरीर स्वदेश लाने की मांग, नागेन्द्र महतो ने विदेश मंत्री से किया हस्तक्षेप का आग्रह

झारखंड

दुबई से प्रवासी श्रमिक का पार्थिव शरीर स्वदेश लाने की मांग, नागेन्द्र महतो ने विदेश मंत्री से किया हस्तक्षेप का आग्रह

रोजगार छूटने के बाद वे लंबे समय तक आर्थिक संकट से जूझते हुए असहाय स्थिति में कर रहे थे जीवनयापन

भरनो में 219 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण, फिटिंग दुरुस्त होने के बाद सफलतापूर्वक हुआ वितरण कार्यक्रम

झारखंड

भरनो में 219 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण, फिटिंग दुरुस्त होने के बाद सफलतापूर्वक हुआ वितरण कार्यक्रम

विद्यार्थियों ने साइकिलों की फिटिंग सही नहीं होने की शिकायत करते हुए लेने से किया था इनकार

तेज रफ्तार बाइक और ट्रेलर की हुई टक्कर, बाइक सवार की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत

झारखंड

तेज रफ्तार बाइक और ट्रेलर की हुई टक्कर, बाइक सवार की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत

मृतक की पहचान धनबाद मुनीडीह निवासी उदय दास के रूप में हुई है

रांची में पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसएसपी ने अचानक देर रात शहर के कई थानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

रांची में पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसएसपी ने अचानक देर रात शहर के कई थानों का किया औचक निरीक्षण

अनुशासनहीनता और वर्दी के नियमों की अनदेखी पर अपनाया सख्त रवैया