बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा बिहार का यह जिला, 500 मेगावाट का लगेगा सोलर प्लांट

बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा बिहार का यह जिला, 500 मेगावाट का लगेगा सोलर प्लांट

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में 500 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए जल्द ही जमीन की पहचान की जाए।

बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा बिहार का यह जिला 500 मेगावाट का लगेगा  सोलर प्लांट

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क :  बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में 500 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी। इस परियोजना से ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसके लिए उपयुक्त भूमि की पहचान कर कोल इंडिया को सूचित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए बेतिया में अधिकारियों की एक जरूरी बैठक की गई। इस बैठक में कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी शामिल थे। इसमें दिल्ली से आई मंत्री कार्यालय की टीम, जिलाधिकारी तरनजोत सिंह सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कोल इंडिया के प्रतिनिधि ङी शामिल हुए।

इन विषयों पर हुई चर्चा 

इस दौरान जिले के समग्र विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस चर्चा के दौरान 500 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया। प्रक्रिया को तेज करने के लिए अगले सप्ताह संयुक्त निरीक्षण का कार्यक्रम भी तय किया गया है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए गौनाहा के भितिहरवा में 50 बेड के आयुष अस्पताल की स्थापना पर सकारात्मक सहमति बनी। इससे ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की होगी।

क्या कहा मंत्री ने 

मंत्री ने बताया कि कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से इन योजनाओं को जमीन पर उतारा जा सकता है। उन्होंने सभी प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने भी इन विकास योजनाओं के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया।

संबंधित सामग्री

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार में जनगणना 2027 के तहत स्व–गणना अभियान को तेज रफ्तार मिल रही है, जहां चार दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में सबसे ज्यादा उत्साह दिख रहा है, जिससे

Patna School Timing: भीषण गर्मी के कारण पटना के स्कूलों की टाइमिंग बदली, DM ने जारी किया सख्त निर्देश

बिहार

Patna School Timing: भीषण गर्मी के कारण पटना के स्कूलों की टाइमिंग बदली, DM ने जारी किया सख्त निर्देश

पटना के पोखर में डूबने से युवक की मौत, शव न मिलने पर भड़के ग्रामीण, NH-139 पर घंटों जमकर काटा बवाल

बिहार

पटना के पोखर में डूबने से युवक की मौत, शव न मिलने पर भड़के ग्रामीण, NH-139 पर घंटों जमकर काटा बवाल

पटना के फुलवारी शरीफ में पोखर में डूबने से युवक की मौत के बाद भारी बवाल हुआ। प्रशासन की सुस्ती से नाराज ग्रामीणों ने NH-139 जाम कर आगजनी की जिससे एम्स जाने वाले मरीज घंटों फंसे रहे।

Bihar Train News: बिहार से यूपी जाने वाली छह ट्रेनों का बदला गया रूट, यहां देखें डिटेल्स

बिहार

Bihar Train News: बिहार से यूपी जाने वाली छह ट्रेनों का बदला गया रूट, यहां देखें डिटेल्स

प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से मुजफ्फरपुर से जाने और आने वाली छह ट्रेनों का रूट परिवर्तन किया गया है। जबकि दो ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है।

बिहार में टुकड़ों में मिली महिला की लाश, अपराधियों ने धड़ और सिर किया गायब

बिहार

बिहार में टुकड़ों में मिली महिला की लाश, अपराधियों ने धड़ और सिर किया गायब

रोहतास के दिनारा में महिला की वीभत्स हत्या से सनसनी। पहचान मिटाने के लिए अपराधियों ने शव के टुकड़े कर सिर और धड़ गायब किया। दुष्कर्म की आशंका, जांच के लिए मेडिकल टीम गठित और सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस।