सीएम सम्राट 

CM सम्राट के कार्यकाल के 100 दिन, बिहार को दी 11,464 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने कार्यकाल के सफल 100 दिन पूरे कर लिए हैं। 

By : Rani Thakur
CM सम्राट के कार्यकाल के 100 दिन, बिहार को दी 11,464 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर शनिवार को राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम ऑडिटोरियम में एक राज्य स्तरीय भव्य समारोह ‘सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी सरकार के 100 दिनों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में विकास की रफ्तार को नई गति देने के लिए राज्य को 11,464 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 2,476 विकास परियोजनाओं की एक साथ बड़ी सौगात देकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में सरकार के तमाम वरिष्ठ मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई उपलब्धियों की विशेष पुस्तिका का विमोचन किया। इस रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से सरकार ने जनता के सामने पिछले 100 दिनों में लिए गए बड़े नीतिगत निर्णयों, जनकल्याणकारी योजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. सीएम ने कहा कि यह सिर्फ 100 दिनों का सफर नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के संकल्प को गति देने का एक मजबूत आधार है।

11,464 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

समारोह का मुख्य आकर्षण बिहार के विभिन्न विभागों से जुड़ी 2,476 विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से किया गया सामूहिक उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास रहा। लगभग 11,464 करोड़ रुपये के इस भारी-भरकम बजट वाली योजनाओं के जरिए राज्य के ग्रामीण और शहरी इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इसमें ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण, नए पुलों का निर्माण, स्वास्थ्य केंद्रों का आधुनिकीकरण और शिक्षण संस्थानों के भवनों का निर्माण शामिल है। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
सुशासन, सख्त कानून-व्यवस्था और स्मार्ट गवर्नेंस पर जोर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में साफ किया कि पिछले 100 दिनों के भीतर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाना और अपराधियों में खौफ पैदा करना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भयमुक्त वातावरण तैयार करने के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी छूट दी गई है। इसके साथ ही बिहार में लाइव क्लासेस, नई उद्योग नीतियों की शुरुआत, हेली टूरिज्म, स्मार्ट गवर्नेंस और हरित परिवहन (ग्रीन ट्रांसपोर्ट) जैसी आधुनिक पहलों को तेजी से लागू किया जा रहा है, ताकि बिहार को विकास के वैश्विक इंडेक्स पर एक नई पहचान दिलाई जा सके।

हर जिले में उद्योगों का जाल और युवाओं के लिए नए अवसर

इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना नया रोडमैप भी साझा किया। उन्होंने बताया कि सरकार बिहार के हर जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने, नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थापित करने और निजी निवेश को आकर्षित करने के लिए तेजी से काम कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और सरकारी नौकरियों की पारदर्शी प्रक्रिया को लेकर भी सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। 100 दिनों की इस सफल यात्रा पर राज्य भर के एनडीए नेताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

संबंधित सामग्री

Bihar Rain Alert: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। <br/><br/>

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।