Wednesday, Aug 6 2025 | Time 03:06 Hrs(IST)
झारखंड


दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

''झारखंड की माटी ने आज अपना सच्चा सपूत खो दिया''
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत


हजारीबाग/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 81 वर्ष की आयु में निधन पर झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ भाकपा नेता एवं पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने गहरा शोक व्यक्त किया है.


भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड के ही नहीं, बल्कि देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक थे. उन्होंने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से न केवल झारखंड को, बल्कि देश की राजनीति को भी अपूरणीय क्षति हुई है.


भुवनेश्वर मेहता ने भावुक होते हुए कहा, शिबू सोरेन मेरे लिए केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि मित्र और भाई समान थे. हमारे राजनीतिक जीवन में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा. विशेष तौर पर जब मैं 2004 में हजारीबाग संसदीय सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर यशवंत सिन्हा को हराया था, उस जीत में दिशोम गुरु का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री, आठ बार लोकसभा सांसद, तीन बार राज्यसभा सदस्य और दो बार केंद्रीय कोयला मंत्री रह चुके हैं. वे झारखंडी अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान के प्रतीक थे. उनके संघर्षों ने झारखंड राज्य निर्माण के आंदोलन को नई दिशा दी.


भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि शिबू सोरेन के निधन से जहां झारखंड के जनमानस को गहरी क्षति पहुंची है, वहीं उन्होंने स्वयं एक मित्र, मार्गदर्शक और भाई को खो दिया है. झारखंड की माटी ने आज अपना सच्चा सपूत खो दिया है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें.


ईश्वर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सीपीआई जिला सह सचिव निजाम अंसारी सीपीआई के वरिष्ठ नेता महेंद्र राम, मजीद अंसारी, विजय मिश्रा, अशरफ अली, शौकत अनवर, समीम एजाज ,अनंत कुमार आर्या, मोहम्मद जावेद शामिल थे.


यह भी पढ़ें टुंडी के मनियाडीह से शुरू हुई थी अलग झारखंड की लड़ाई, शिबू सोरेन के नाम पर अभी भी है आश्रम


 

अधिक खबरें
रांची में पहली बार AI के ज़रिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, AMITY University के 15 छात्रों को मिली नामी कंपनियों में नौकरी
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 8:15 PM

ची में तकनीकी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, पहली बार एक पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से संचालित किया गया. यह अभिनव प्लेसमेंट ड्राइव एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 15 छात्रों को देश की प्रमुख कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेस किया गया.

LIVE: अंतिम जोहार..अनंत यात्रा पर गुरूजी, पंचतत्व में विलीन हुए गुरूजी शिबू सोरेन, CM हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नी
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 7:39 AM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज मंगलवार (5 अगस्त) को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में किया जाएगा. उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन उन्हें आज अपराह्न 3 बजे मुखाग्नि देंगे. बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन सोमवार की सुबह 8:56 बजे हुआ

सड़क मार्ग से रामगढ के नेमरा गांव रवाना हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 5:00 PM

आज झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का आगमन हुआ. वे झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे. वह सड़क मार्ग से रामगढ के नेमरा गांव रवाना हो गये हैं.

Weather Update: मौसम विभाग ने तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर जारी किया येलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश की संभावना
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 4:17 PM

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पूरे राज्य में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड पुरुष टीम ने चंडीगढ़ को 13-0 से रौंदा
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 3:04 AM

28 जुलाई से 08 अगस्त 2025 तक चेन्नई में आयोजित 15th हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी झारखंड टीम ने चंडीगढ़ को 13=00 से धोकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में टिंटस हेमरोम ने 05 गोल, सबियान कीड़ों 03 गोल, पतरस हस्सा 02 गोल , गंगा टोपनो, अनीश डुंगडुंग और आशीष तानी पूर्ति ने एक एक गोल किए.