झारखंडPosted at: अगस्त 05, 2025 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड पुरुष टीम ने चंडीगढ़ को 13-0 से रौंदा
झारखंड पुरुष टीम ने जबरजस्त जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंची
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 28 जुलाई से 08 अगस्त 2025 तक चेन्नई में आयोजित 15th हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी झारखंड टीम ने चंडीगढ़ को 13=00 से धोकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में टिंटस हेमरोम ने 05 गोल, सबियान कीड़ों 03 गोल, पतरस हस्सा 02 गोल , गंगा टोपनो, अनीश डुंगडुंग और आशीष तानी पूर्ति ने एक एक गोल किए.
इस मैच में झारखंड के खिलाड़ी सबियान कीड़ों को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया. इससे पूर्व अपने झारखंड टीम अपने पहले मैच हॉकी पंजाब को 5=2 गोल से और दूसरे मैच में हॉकी कर्नाटक को 8=0 से बड़े गोल अंतर से पराजित कर चुका है. झारखंड पुरुष टीम के सेमी फाइनल पहुंचने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त अधिकारियों ने बधाई दी है और सेमीफाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी है.