न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए देश की सुरक्षा व्यवस्था को परखने और नागरिकों को तैयार करने के लिए गृह मंत्रालय (MHA) में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया हैं. 7 मई को देश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा. ऐसे में झारखंड के पांच जिलों (रांची, जमशेदपुर, गोड्डा, साहिबगंज, बोकारो और बोकारो के गोमिया) में भी मॉक ड्रिल करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं. जिसे लेकर झारखंड की मुख्य सचिव शाम 4 बजे बैठक करेगी.
झारखंड में मॉक ड्रिल को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का ट्वीट: