Monday, Aug 25 2025 | Time 08:10 Hrs(IST)
  • "15 दिन पति के पास और 15 दिन प्रेमी संग " पंचायत में महिला ने रखा ऐसा प्रस्ताव, लोगों के उड़ गए होश
  • Jharkhand Weather Update: 25 अगस्त को झारखंड में भयंकर बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में जारी चेतावनी
  • Hartalika Teej 2025: चार शुभ योगों का संयोग, इस बार हरितालिका तीज बनेगी अतिफलदायी
  • Delhi Metro Fare Hike: बढ़ गया दिल्ली मेट्रो का किराया, 8 साल बाद बड़ा बदलाव जानें नया फेयर स्ट्रक्चर
झारखंड » रांची


रांची के हरमू, अरगोड़ा और सहजानंद चौक के सुंदरीकरण को मिली मंज़ूरी, ऐसा दिखेगा रांची

रांची के हरमू, अरगोड़ा और सहजानंद चौक के सुंदरीकरण को मिली मंज़ूरी, ऐसा दिखेगा रांची

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: राजधानी रांची के तीन प्रमुख चौराहों  हरमू चौक, अरगोड़ा चौक और सहजानंद चौक के सुंदरीकरण कार्य को राज्य सरकार की मंज़ूरी मिल गई है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली है और जल्द ही कार्य शुरू होने की संभावना है.

 

इस परियोजना का उद्देश्य न केवल इन चौराहों को सौंदर्य की दृष्टि से बेहतर बनाना है, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी सुचारू करना है. योजना के तहत चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग, ग्रीन ज़ोन, बैठने की सुविधा, सजावटी संरचनाएं और सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह पहल रांची की सूरत बदलने की दिशा में एक अहम कदम है. शहरवासियों को एक बेहतर नागरिक अनुभव मिलेगा, वहीं पर्यटकों के लिए भी ये स्थान आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं. जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू किया जाएगा. नगर विकास विभाग का लक्ष्य है कि तय समयसीमा में कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि रांची की सार्वजनिक छवि को नया रूप दिया जा सके.

 

देखें PHOTOS

 


 


 


 


 


 


 

 

 


 


 



 

अधिक खबरें
जोन्हा, हुंडरू, दशम फॉल, सीता फॉल, रिमिक्स फॉल एवं अन्य जलप्रपातों के आसपास जाने से प्रशासन ने लोगों से परहेज करने की की अपील
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 10:04 PM

रांची और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जोन्हा, हुंडरू, दशम फॉल एवं सीता फॉल, रिमिक्स फॉल एवं अन्य जलप्रपातों में उफान के कारण पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी का अलर्ट जारी किया गया है.

बुंडू में आधुनिक सुविधाओं से लैस क्रॉस जिम का शुभारंभ, धर्मपत्नी गरिमा सिंह मुंडा के साथ तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने किया उद्घाटन
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:51 AM

बुंडू नगर स्थित सीताराम कॉम्प्लेक्स में रविवार को क्रॉस जिम का भव्य उद्घाटन तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा तथा उनकी धर्मपत्नी गरिमा सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष सुनील

Breaking: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को किया गया हाउस अरेस्ट
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 11:03 AM

रिम्स-2 विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट किया जा सकता

रिम्स 2 विरोध प्रदर्शन को लेकर ग्रामीणों हाथों में तख्तिया लेकर आंदोलन स्थल की ओर बढ़ रहे
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 10:47 AM

रांची के रिम्स 2 के विरोध प्रदर्शन के मद्दे नज़र सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं. कांके रोड से लेकर नगड़ी तक भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं. डीएसपी इंस्पेक्टर सहित भारी संख्या में पुलिस

लेडी सुपरवाइजर अभ्यर्थियों ने CM आवास पर जताई नाराज़गी, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग और आंदोलन की चेतावनी
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 2:54 PM

रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में लेडी सुपरवाइजर पद के अभ्यर्थी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे.अभ्यर्थियों का कहना है कि वे घंटों से मुख्यमंत्री से मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें अंदर नहीं