Friday, Aug 15 2025 | Time 03:17 Hrs(IST)
देश-विदेश


एयर इंडिया फ्लाइट में उड़ान के दौरान अचानक आने लगी जलने की गंध, आपात लैंडिंग के बाद मचा हड़कंप

एयर इंडिया फ्लाइट में उड़ान के दौरान अचानक आने लगी जलने की गंध, आपात लैंडिंग के बाद मचा हड़कंप

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: मुंबई से चेन्नई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI639 में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब उड़ान के दौरान केबिन में अचानक जलने जैसी गंध महसूस की गई. सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान को तुरंत मुंबई एयरपोर्ट पर वापस उतारने का फैसला किया. एयर इंडिया ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई. एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को ग्राउंड स्टाफ द्वारा हरसंभव मदद दी गई ताकि उन्हें कम से कम असुविधा हो.

 

सिर्फ एक दिन में दो घटनाएं

शुक्रवार को ही एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में "नॉन-स्पेसिफिक सिक्योरिटी अलर्ट" मिला, जिससे हड़कंप मच गया. हालांकि जांच में कोई खतरा नहीं पाया गया और सुरक्षा एजेंसियों से हरी झंडी मिलने के बाद फ्लाइट को आगे के लिए रवाना किया गया. एयर इंडिया का कहना है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी संदेह को नजरअंदाज नहीं किया जाता.

 

दिल्ली-जम्मू फ्लाइट भी लौटी वापस

ऐसे ही एक अन्य मामले में दिल्ली से जम्मू जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX2564 को तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते से ही दिल्ली लौटना पड़ा. विमान सुबह 10:40 बजे रवाना होने वाला था, लेकिन थोड़ी देरी से 11:04 बजे उड़ान भरी. जम्मू में दोपहर 12:05 बजे लैंडिंग होनी थी, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण विमान को दिल्ली में ही लैंड कराना पड़ा. 

 

अधिक खबरें
तेज धमाके से दहला महाराष्ट्र का नासिक शहर, 25 किमी तक सुनी गयी धमाके की आवाज
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 10:00 PM

महाराष्ट्र के नासिक में एक तेज धमाके की खबर आ रही है. यह इतना तेज धमाका था जिसको 25 किमी तक सुना गया है. इस धमाके की वजह से कई घरों की खिड़कियों के कांच भी टूट गये. धमाके के बाद भूकम्प जैसी कम्पन भी लोगों ने

धरती की ओर बढ़ रहा है एलियन का मदरशिप! 'खतरे' की रफ्तार 60 किमी प्रति सेकेंड
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 9:22 PM

अंतरिक्ष वैज्ञानिक 3I/एटलस को उल्का पिंड या धूमकेतु होने का अनुमान लगा रहे थे, अब उसके बारे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यह खबर नहीं, खबर सच हुई तो यह किसी बड़े खतरे का संकेत मान सकते हैं. 3I/एटलस नामक यह

विदेश मंत्री जयशंकर जाएंगे रुस, ट्रंप के टैरिफ के बाद अहम होगा ये दौरा
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 9:02 PM

अमेरिका से टैरिफ मामले से बढ़ता तनाव के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले सप्ताह रुस की यात्रा में रहेंगे. भारत व रूस दोनों के तरफ से इसकी पुष्टि की जा चुकी है. इस यात्रा में विदेश मंत्री कई हाई प्रोफाइल बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं. द्विपक्षीय संबंधों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगाी.

बादल फटने के बाद किश्तवाड़ में लगातार बढ़ रहा मृतकों का आंकड़ा, अब तक 33 शव बरामद
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 6:09 AM

जम्मू के किश्तवाड़ा में बादल फटने की घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है. बादल फटने के बाद किश्तवाड़ में तबाही का मंजर साफ देखा जा रहा है. आकाशीय तबाही के बाद कई लोगों के न सिर्फ मरने की खबर है, बल्कि उनकी संख्या में लगाता

ऑपरेशन सिंदूर के जाबाजों को वीर चक्र से सम्मानित करेगी भारत सरकार
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 6:00 PM

भारत सरकार के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के हिस्सा रहे जाबाजों को बड़ा सम्मान देने जा रही है. जानकारी के अनुसार भारत सरकार 9 वायुसेना के अधिकारियों को वीर चक्र से नवाजेगी.