Sunday, Aug 10 2025 | Time 10:16 Hrs(IST)
  • रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
  • पटना में आज ‘नो हॉर्न डे’, 2 अक्टूबर तक चलेगा शांति का विशेष अभियान
  • गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को रांची स्मार्ट सिटी ने भेजा नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब
  • बोकारो-तेतुलिया वन भूमि घोटाला: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त ने सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को लिखा पत्र
  • हजारीबाग: खासमहल जमीन घोटाले में 7 पर प्राथमिकी दर्ज, ACB की जांच जारी
  • झारखंड के सियासी सफर का चमकता सितारा, CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज जानिए उनकी संघर्ष भरी इस सफर की दास्तां
  • ‘धराली त्रासदी’: सब कुछ गंवाने वालों को 5-5 हजार का चेक, ग्रामीण बोले– यह हमारे दुखों का अपमान
  • दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: किन्नर और 12 साल के मुंहबोले भाई की लाश दीवान में छुपाई गई
  • नागपुर में निर्माणाधीन मंदिर का गेट गिरा, 17 मजदूर घायल, 3 की हालत नाजुक
  • Jharkhand weather update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून
  • रांची: जेल से छूटा, फिर भी खत्म नहीं हुआ दर्द छेड़खानी के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान
झारखंड


रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से युवक का अपहरण, चार आरोपी हिरासत में

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से युवक का अपहरण, चार आरोपी हिरासत में

न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के अपहरण की घटना सामने आई है. अपहरण के वक्त पीड़ित के साथ मौजूद एक अन्य युवक के साथ रिंग रोड पर मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत व्यक्ति को बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया है. इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
 
अब तक की प्रमुख जानकारी
पुलिस ने एक संदिग्ध कार भी जब्त की है, जिसका उपयोग अपहरण में किया गया था. अपहरण के बाद पीड़ित व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई है. घटना के पीछे के कारण और अपहरण की मंशा को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
 
जांच में जुटी पुलिस टीम
इस मामले की जांच में हटिया डीएसपी, नगड़ी डीएसपी-2, पुंदाग ओपी, BIT मेसरा ओपी सहित कई थाना की पुलिस टीमें लगी हुई हैं. आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.
 
 

 

 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
झारखंड के सियासी सफर का चमकता सितारा, CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज.. जानिए उनकी संघर्ष भरी इस सफर की दास्तां
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:38 AM

झारखंड की राजनीति में सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन हैं. 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे हेमंत का बचपन संघर्षों से भरा रहा. उनका सपना इंजीनियर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें राजनीति के मैदान में उतार दिया, जहां उन्होंने सफलता के नए आयाम छुए.

Jharkhand weather update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:12 AM

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 अगस्त से राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

स्वर्णरेखा नदी में मिली किशोरी की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 9:10 PM

उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 1 में शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात युवती का शव बहता हुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उलीडीह थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि वह काशी डी हाई स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी.

खूंटी जाने के दौरान सड़क हादसे में दो सगे भाई और साडू की मौत
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 8:32 PM

अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत तमाड़–खूंटी रोड के खुदीमाड़ी में शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई और एक साड़ू शामिल हैं.

RPF पोस्ट रांची ने ऑपरेशन
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 7:44 PM

कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ रांची मंडल सतर्क मोड में कार्य कर रही है. 08.08.2025 को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस से एक महिला यात्री का मोबाइल फोन प्लेटफार्म संख्या 01 से चोरी हो गया.