Friday, Jul 18 2025 | Time 05:44 Hrs(IST)
झारखंड


महागामा के ऊर्जानगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहली सावन सोमवारी पर श्रद्धालुओं का उमड़ा भारी जनसैलाब

महागामा के ऊर्जानगर स्थित प्रसिद्ध मंदिर में पहली सावन सोमवारी पर श्रद्धालुओं का उमड़ा भारी जनसैलाब

न्यूज 11 भारत


गोड्डा/डेस्क: महागामा प्रखंड ऊर्जा नगर स्थित प्रसिद्ध  मंदिर में पहला सावन सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा. सुबह से ही मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं. मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए  प्रशासन और पुलिस विभाग ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की.

सुरक्षा व्यवस्था की कमान महागामा थाना शिवदयाल सिंह ने स्वयं संभाली. उनके नेतृत्व में अन्य पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने पूरे मंदिर परिसर में मोर्चा संभाल रखा . श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस लगातार गश्ती करती रही

 

महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद महागामा के हर मंदिर जाकर निरीक्षण किया एवं दिशा निर्देश भी दिए किसी भी प्रकार का कोई घटना ना घटे प्रशासन पूरी तरह से एकदम सख्त निगरानी बनाए हुए हैं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूरे परिवार के साथ पहुंचे ऊर्जा नगर मंदिर शिव मंदिर पर माथा टेका सुख समृद्धि के लिए भविष्य और कल्याण के लिए दुआएं मांगी.

 

अधिक खबरें
लोहरदगा के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:53 PM

झारखंड सरकार ने लोहरदगा के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. प्रशिक्षु डीएसपी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और होटलों में प्रवेश के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. युवती ने ई-मेल के माध्यम से अमित कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई.

मैकूढा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सर्वसम्मति से रूपा कुमारी को सहायिका पद पर चुना गया
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:42 PM

प्रखंड के मंढरा पंचायत के मैकूढा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 45 में ग्रामसभा संपन्न हुई. जहां सहायिका के रिक्त पद का चयन प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ रवि कुमार आनंद,पर्यवेक्षिका यशोदा देवी ,मुखिया प्रतिमा प्रमाणिक , सेविका प्रेमलता कुमारी ,एएनएम मलोती महतो,प्रधान

रेल पटरी के समीप एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, शिवबाबूडीह गांव का था निवासी
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:36 PM

अमलाबाद ओपी क्षेत्र के अमलाबाद रेलवे क्रासिंग के समीप रेल पटरी के समीप पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक युवक का क्षत विक्षत शव बरामद किया. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. मृतक की पहचान अमलाबाद ओपी क्षेत्र के शिवबाबूडीह गांव निवासी राजकुमार दास का 22 वर्षीय पुत्र चांद बाबू दास के रूप में की गई है. बताया कि शिवबाबूडीह

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 को लेकर DC व SP की संयुक्त अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:19 PM

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग की संयुक्त अध्यक्षता में आज दिनांक-17.07.2025 को आर एल सर्राफ स्थित अस्थाई मीडिया सेंटर में राजकीय श्रावणी मेला, 2025 से संबंधित प्रथम साप्ताहिक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया.

सिल्ली कॉलेज में भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती एवं जागरूकता अभियान को लेकर सेमिनार का आयोजन
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 9:46 PM

सिल्ली कॉलेज सिल्ली के सभागार में गुरुवार को भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती एवं जागरूकता अभियान को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया. रांची और झारखंड के युवा अधिक से अधिक संख्या भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हों, रोजगार के साथ राष्ट्र सेवा का अवसर उन्हें मिल सके इस उद्देश्य के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के पहल