Saturday, May 10 2025 | Time 04:50 Hrs(IST)
झारखंड » जमशेदपुर


भाजपा की स्थापना दिवस व सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में जुटा जनसैलाब

अर्जुन मुंडा बोले - भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति
भाजपा की स्थापना दिवस व सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में जुटा जनसैलाब
न्यूज11 भारत

बहरागोड़ा/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस सह सक्रिय सदस्यता सम्मेलन रविवार को बैद्यनाथ प्लेस, बहरागोड़ा में बड़े ही उत्साहपूर्वक आयोजित की गई. इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, जिलाध्यक्ष चंडी चरण साहू, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, दिनेश साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

कार्यक्रम की शुरुआत महान विचारकों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ की गई. मंच संचालन का दायित्व सुमन कल्याण मंडल ने कुशलतापूर्वक निभाया.

 

मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हम ऐसे संगठन का हिस्सा हैं, जो देशहित और जनकल्याण की विचारधारा पर चलता है. उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान विभूतियों ने पार्टी को जीवित और सशक्त रखने के लिए संघर्ष किया. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण भाजपा की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हैं, जिन्हें देश सदैव याद रखेगा.

 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है. यह पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए काम करती है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि तीन तलाक जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करना और अयोध्या में राम नगरी का निर्माण कराना भाजपा की ऐतिहासिक विजय है.

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, वरिष्ठ नेता रंजित बाला, बाप्तु साहू, विभाष दास, मिहिर दलाई, महादेव बैठा, काजल महाकुंड, बलराम मुंडा, चुनूं महाली, गौरी शंकर महतो, राजू महतो, चंदन शीट, उत्पल पैरा, तपन पैरा, भक्ति श्री पांडा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 
अधिक खबरें
बहरागोड़ा के सुवर्णरेखा नदी में तैरता हुआ मिला युवक का शव, पुलिस जाँच में जुटी
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 3:58 PM

शुक्रवार की सुबह को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सुवर्णरेखा नदी में बनाबुड़ा घाट के समीप तैरता हुआ बनकटा पंचायत के बनकटा गांव निवासी राजू सिंह (26) नामक युवक शव बरामद किया गया

मनोहरपुर: जहरीले सर्प दंश से दो किशोर गंभीर,सीएचसी में इलाजरत
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 8:26 AM

बीते गुरुवार देर रात सर्प दंश के शिकार दो किशोरों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में भर्ती कराया. सर्प दंश से पीड़ित किशोर 13 वर्षीय सेलम चंपिया छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घाटकुड़ी का रहने वाला है. वहीं 14 वर्षीय करण अंगरिया मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घाघरा का रहने वाला है.

Breaking: जीएसटी घोटाले मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, विक्की भालोटिया जमशेदपुर से गिरफ्तार
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 10:04 AM

800 करोड़ के जीएसटी घोटाले मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमित अग्रवाल को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है. जीएसटी घोटाले मामले में अमित अग्रवाल के खिलाफ कई साक्ष्य मिलने के बाद ईडी के द्वारा कार्रवाई की गई. ED ने रांची, जमशेदपुर और कोलकाता के 09 ठिकाने पर अपनी दबिश दी थी.

एनएचआई के डायरेक्टर एकता कुमारी ने बहरागोड़ा में सर्विस सड़क का किया निरीक्षण, सड़क की समस्याओं से स्थानीय लोगों ने कराया अवगत
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 4:19 PM

बाहरागोड़ा एनएचआई के डायरेक्टर एकता कुमारी ने गुरुवार को बहरागोड़ा पहुंचकर सर्विस सड़क निर्माण की निरीक्षण किया.इस दौरान स्थानीय लोगों ने डायरेक्टर एकता कुमारी ने देखकर पहुंचकर सर्विस सड़क निर्माण धीमी गति और सर्विस सड़क में गड्ढा खोदाई हो रही है,मगर काम प्रगति नहीं देखी जा रही है.सड़क की धूल से स्थानीय लोगों और राहगीर परेशानी के बारे में अवगत कराया.

मॉक ड्रिल के तहत बहरागोड़ा के कई स्कूलों के बच्चों को आतंकी हमले के दौरान खुद को सुरक्षित रखने के साथ घायलों के बचाव की दी गई जानकारी
मई 07, 2025 | 07 May 2025 | 5:41 PM

पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई और एयर स्ट्राइक के बाद जिला प्रशासन के आदेश पर बाहरागोड़ा के कई स्कूलों में बुधवार बच्चों को एहतियात के तौर पर आतंकी हमले के दौरान खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही घायलों के बचाव की जानकारी दी गई.