न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड पुलिस के एक आइपीएस के समेत 17 पुलिस अधिकारीयों और कर्मियों को वीरता, राष्ट्रपति और सराहनीय सेवा पदक मिला हैं. विभिन्न श्रेणियों में इन सभी 17 पुलिस अधिकारीयों और कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा.
इन सभी अधिकारीयों में से पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, एक पुलिसकर्मी को राष्ट्रपति पदक और 11 पुलिसकर्मी को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया हैं. गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में आदेश जारी किया हैं. झारखंड कैडर के आईपीएस अनूप टी मैथ्यू जो वर्तमान में सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर उन्हें सराहनीय सेवा के लिए पदक मिला हैं.
वीरता पदक पाने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मी
- एसआई विनय कुमार
- कांस्टेबल वेद प्रकाश महतो
- कांस्टेबल कृष्णा मुर्मू
- हेड कॉन्टेबल प्रमोद राय
- कांस्टेबल रामचंद्र महतो
विशिष्ट सेवा के लिए इन्हें मिला राष्ट्रपति पदक
- हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठा
सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मी
- डीएसपी मनोज कुमार राय
- इंस्पेक्टर असित मोदी
- एएसआई महेंद्र महतो
- कांस्टेबल विदेशी मांझी
- कांस्टेबल अजय कुमार दुबे
- हवलदार रंजीता कुजूर
- आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा
- कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह
- एसआई दीपक पुंज
- हवलदार विजय थापा
- कांस्टेबल पुष्पा औरैया