Monday, Aug 4 2025 | Time 12:59 Hrs(IST)
  • शिवचरण मांझी कैसे बने गुरूजी, जानिए गुरू जी कि अनसुनी कहानी
  • शिवचरण मांझी कैसे बने गुरूजी, जानिए गुरू जी कि अनसुनी कहानी
  • बारिश में गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबे चाचा और भतीजी, ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सिमडेगा पत्रकार संघ ने जताया शोक
  • झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
  • AI से बदला 'रांझणा' का क्लाइमैक्स, भड़के धनुष बोले- इसने फिल्म की आत्मा छीन ली
  • ट्रंप के बयान पर बवाल: प्रेस सचिव की तारीफ में कही 'अजीब' बातें, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
  • Shibu Soren Death: नहीं रहे झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन, देशभर में शोक की लहर
  • मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, सरकार पेश करेगी वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट
  • मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, सरकार पेश करेगी वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट
  • रिटायर्ड फौजी से 2 98 करोड़ की साइबर ठगी, जमशेदपुर से एक गिरफ्तार
  • तरहसी में ऑनर किलिंग की आशंका, कुएं से प्रेमी जोड़े का शव बरामद
  • सावन के अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़
  • बोकारो स्टील प्लांट में फिर बड़ा हादसा: ब्लास्ट फर्नेस नंबर-4 का टूवर फटा, बाल-बाल बचे कर्मचारी
  • प्रयागराज बना जल नगरी, नवजात को बचाते दिखे माता-पिता यूपी के 17 जिले बाढ़ की चपेट में
झारखंड


+2 उच्च विद्यालय कटकमसांडी में 'खेलो झारखंड' का शानदार आगाज

बिरसा मुंडा हाउस और जतरा भगत हाउस का दबदबा
+2 उच्च विद्यालय कटकमसांडी में 'खेलो झारखंड' का शानदार आगाज

प्रशांत शर्मा/न्यूज11 भारत





हजारीबाग/डेस्क: झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग के निर्देश पर +2 उच्च विद्यालय कटकमसांडी में विद्यालय स्तरीय इंटर हाउस "खेलो झारखंड 2025" प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 अगस्त को हुआ. यह प्रतियोगिता 5 अगस्त तक आयोजित की जाएगी.  प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ किया गया. पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बालक वर्ग में बिरसा मुंडा हाउस एवं बालिका वर्ग में जतरा भगत हाउस के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा.

 

  विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सरोज कुमार मालाकार ने बताया कि इस वर्ष अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के बीच एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और वूशु खेलों का आयोजन किया जा रहा है.आज के एथलेटिक्स मुकाबलों में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़, 110 मी. एवं 400 मी. बाधा दौड़, रिले दौड़ (4×100 और 4×400 मीटर), ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक  में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

 

   कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री मैनेजर नाथ पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया.प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया. विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. ये खिलाड़ी आगामी प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड में विद्यालय का प्रतिनिधित्व भी करेंगे.

 

प्रतियोगिता के ट्रैक इवेंट के प्रथम विजेता हैं एनीमा टूटी, वासुदेव ठाकुर, मो. सदाकत अंसारी, उमेश गंजू, मसूद अंसारी, खुशबू कुमारी, शबनम नाग, बसंत मेहता, रुपाली कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मरथा नाग, प्रीतम कुमार भोगता, राहुल कुमार, पूजा, राखी कुमारी, विकास कुमार, चरण मुंडा, धनराज कुमार, सोनम कुमारी, अमीषा कुमारी, भूमिका आदि.फील्ड इवेंट के विजेता हैं गौरव वर्मा, जोलेन नाग, शोभा कुमारी, अमित सांगा, उमेश गंजू, बासुदेव कुमार ठाकुर, गुड्डन कुमार, चोरन मुंडा, अमन कुमार.

 

प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षकगण राहुल कुमार दास, उषा रानी महतो, अजय कुमार बैठा, सुजाता सलोनी तिग्गा, परमिला कुमारी, सदा सदफ, महेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, इमरान अयूब हुसैनी, जाहिदा बानो, विकास सिंह, उत्तम सिंह, मुकेश गोप, निरंजन रवानी, रविश कुमार, सौरभ खत्री एवं बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 


 

अधिक खबरें
Shibu Soren Death: नहीं रहे झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन, देशभर में शोक की लहर
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 9:49 AM

झारखंड की राजनीति को गहरा झटका लगा हैं. झारखंड आंदोलन के प्रणेता और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन का निधन हो गया हैं. उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. शिबू सोरेन, जिन्हें पूरे झारखंड में ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था, आदिवासी समाज की आवाज रहे हैं. उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई हैं. राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में मातम पसरा हुआ हैं.

झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 11:32 AM

मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर 3 दिन का राष्ट्रिय शोक की घोषणा की गई हैं. पत्र में कहा गया कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना है कि श्री शिबू सोरेन, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड-सह-राज्य सभा सांसद का निधन आज दिनांक 04.08.2025 को प्रातः गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली में हो गया है.

मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, सरकार पेश करेगी वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 9:27 AM

विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन. हेमंत सरकार आज सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश करने वाली हैं. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि करीब चार हजार करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! अगस्त में महसूस हुई दिसंबर जैसी ठंड.. 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 7:08 AM

झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली हैं. राजधानी रांची सहित कई जिलों में रविवार शाम अचानक मौसम ने रुख बदला और तेज बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाओं ने लोगों को चौंका दिया. दिनभर की कड़ी धूप के बाद आई इस बारिश से अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. राजधानी रांची में शाम के बाद मौसम इतना ठंडा हो गया कि लोगों ने अगस्त में रजाई निकाल ली. ठंडी हवाओं और भीगती धरती ने मानो दिसंबर की दस्तक दे दी हो.

बिरनी प्रखंड के झामुमो व्यवसाय मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष बने मुमताज अंसारी
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 9:50 PM

बिरनी प्रखंड के झारखण्ड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह का व्यवसाय मोर्चा का जिला कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर झामुमो नेता मुमताज अंसारी ने माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू , जिला अध्यक्ष श्री संजय कुमार , जिला कमेटी के सभी साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद और ह्रदय से आभार प्रकट किया है. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शीबू सोरेन,