Wednesday, Jul 9 2025 | Time 03:05 Hrs(IST)
देश-विदेश


'धरती आबा' बिरसा मुंडा जयंती आज, जानें बिहार से अलग होकर कैसे बना झारखंड

'धरती आबा' बिरसा मुंडा जयंती आज, जानें बिहार से अलग होकर कैसे बना झारखंड

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्क: झारखंड राज्य आज धरती आबा बिरसा मुंडा जंयती व झारखंड स्थापना दिवस मना रहा है. झारखंड राज्य के गठन के उपलक्ष्य में हर साल 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है. आदिवासी समाज में बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में माना जाता है. यह दिन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के साथ मेल खाता है. उन्हें 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश भारत के शासन के खिलाफ उनकी सक्रियता के लिए याद किया जाता है. झारखंड अभ्रक, बॉक्साइट, कोयला, लौह अयस्क, तांबा अयस्क, यूरेनियम, चांदी, ग्रेफाइट, मैग्नेटाइट, ग्रेनाइट, चूना पत्थर और डोलोमाइट जैसे खनिज संसाधनों से समृद्ध है. यह एकमात्र राज्य है जो यूरेनियम, कोकिंग कोयला और पाइराइट का उत्पादन करता है. विभाजन से पहले झारखंड बिहार के दक्षिणी हिस्से का हिस्सा था. इस राज्य के आदिवासी स्वतंत्रता आंदोलन से पहले एक अलग राज्य की कामना करते थे. 

 

बिहार से अलग राज्य बनने के पीछे की कहानी 

इसी दिन 15 नवंबर को 2000 ई. को झारखंड बिहार से अलग होकर अलग राज्य बना. अलग राज्य बनने के पीछे की कहानी की बात करें साल 1939 में भारतीय टीम के कप्तान पर गौर करें तो 1939 में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा ने पहली बार तत्कालीन बिहार के दक्षिणी जिलों को मिलाकर झारखंड राज्य बनाने का विचार रखा था. यह विचार 2 अगस्त 2000 में साकार हुआ, जब संसद में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देने का बिल पास हुआ और 2000 में ही 15 नवंबर को झारखंड भारत का 28वां राज्य बनाया गया. 

 

 

 

बता दें, छोटा नागपुर के रांची स्थित खूंटी के उलिहातू गांव में सुगना मुंडा के घर में 15 नवंबर 1875 में बिरसा मुंडा का जन्म हुआ. ब्रिटिश से संघर्ष के दौरान 3 मार्च 1900 को चक्रधरपुर में बिरसा की गिरफ्तारी हुई. 9 जून 1900 को रांची के कारागार में जीवन के 25वां वसंत देखे बिना ही बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली. संयोगवश इस घटना के शताब्दी बाद झारखंड राज्य स्थापित हुआ. बताते चले कि राज्य के निर्माण होने के वक्त झारखंड में 18 जिले थे. कुछ जिलों को पुनर्गठित करके 6 नए जिले अब 24 जिले बनाया गया था. 




भारत के सर्वाधिक औद्योगिक स्थानों में झारखंड 

झारखंड के औद्योगिक स्थान जमशेदपुर, रांची, बोकारो और धनबाद का स्थान भारत के सर्वाधिक औद्योगिक स्थानों में शामिल हैं. भारत का पहला और विश्व का पांचवा सबसे बड़ा इस्पात कारखाना टाटा स्टील जमशेदपुर में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत 100 भारतीय शहरों में से एक स्मार्ट सिटी लिए रांची का चयन किया है. रांची संपूर्ण देश से सड़क और रेल मार्ग द्वारा काफी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रांची का शान है.

 


 

कई जातियां और जन जातियां का राज्य है झारखंड

झारखंड में कई जातियां और जन जातियां हैं. झारखंड क्षेत्र विभिन्न भाषाओं, संस्कृति और धर्मों का संगम क्षेत्र कहा जा सकता है. द्रविड़, आर्य एवं ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएं यहां बोली जाती हैं. यहां हिंदी, नागपुरी, खोरठा पंचपरगनिया, कुरमाली की प्रमुख भाषाएं हैं. इसके अलावा यहां कुडुख, संथाली, मुंडारी, हो बोली जाती है. झारखंड में बसने वाले स्थानीय आर्य भाषी लोगों को सादान कहा जाता है. जनजातीय प्रदेश होने के बावजूद यहां कई नामी सरकारी व निजी कॉलेज हैं, जो उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए विख्यात है.
अधिक खबरें
Earthquake in Assam: असम में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में लोग
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 1:00 PM

देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में मंगलवार सुबह धरती कांप उठी हैं. मांजा इलाके में सुबह 9:22 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई. भूकंप के कारण कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं.

तमिलनाडु: रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल बस से टकराई ट्रेन, दो बच्चों की दर्दनाक मौत, गेटमैन की लापरवाही पर उठे कई सवाल
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 12:29 PM

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में मंगलवार सुबह एक भयावह हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया हैं. सेम्मनकुप्पम इलाके में स्कूल बच्चों को ले जा रही एक बस को तेज रफ्तार पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मार दी. हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Tariff Bomb: ट्रंप ने 14 देशों पर लगाया भारी आयात शुल्क, लेकिन भारत से व्यापार समझौते का दिया संकेत
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 10:59 AM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए 14 देशों पर भारी आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है. इस निर्णय से म्यांमार और लाओस जैसे देशों पर सबसे अधिक 40 फीसदी टैरिफ लगाया गया है. ये नए व्यापार नियम 1 अगस्त 2025 से लागू होंगे.

बागेश्वर धाम में फिर हादसा: ढाबे की दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत, 11 घायल
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 9:51 AM

मध्यप्रदेश के छतरपुर स्तिथ धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में एक बार फिर भारी बारिश की वजह से बड़ा हादसा हुआ हैं. यहां एक निजी ढाबे की दिवार गिरने से एक श्रधालु की मौत हो गई हैं, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं.

फोटो खिंचवाना पड़ा महंगा, नदी में बहा युवक, जानिए मामला
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 8:44 AM

कर्नाटक के मैसूर से एक खौफनाक मामला सामने आया हैं. यहां पिकनिक मनाने आए एक युवक को फोटो खिंचवाना काफी महंगा पड़ गया. युवक फोटो खिंचवाने के लिए पुल के किनारे खड़ा था. उसकी वक्त उसका संतुलन बिगड़ा और नदी के पानी की तेज धारा में वो गिर गया.