बिहारPosted at: मई 27, 2025 कांड के अनुसंधान को प्रभावित करने के आरोप में अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक सिंह निलंबित
पवन कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: सारण जिले के मसरख थाना क्षेत्र में श्री कृष्णा सिंह द्वारा तरैया थाना कांड संख्या 32/25 एवं 42/25 में अंचल पुलिस निरीक्षक मसरख के विरुद्ध अनुसंधान को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया. उक्त आरोप की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा - 2 के द्वारा की गई. जांचोंपरांत पद का दुरुपयोग कर मनमानी ढंग से प्रवेक्षण टिप्पणी निर्गत करता पाया गया. तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा समर्पित प्रतिवेदन के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा अशोक कुमार सिंह अंचल पुलिस निरीक्षक मसरख को निलंबित करते हुए, लाइन हाजिर करने का अनुशंसा पुलिस उप महानिरीक्षक सारण के द्वारा की गई.