Monday, Aug 11 2025 | Time 09:14 Hrs(IST)
  • झारखंड: इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा एनकाउंटर में ढेर मामला, PLFI ने मुठभेड़ को बताया फर्जी, 11 अगस्त को बंदी की घोषणा
  • पूर्व विधायक संजीव सिंह आएंगे जेल से बाहर, धनबाद जेल से रांची रिनपास पहुंचेगा आज रिलीज ऑर्डर
  • गाजा में IDF का हमला: मारे गए अल जज़ीरा के 5 पत्रकार, इज़रायल बोला– एक था हमास आतंकी
  • बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए लॉन्च हुआ नया पोर्टल, मिलेगी तत्काल सहायता आत्महत्या पर लगेगी रोक!
  • चेन्नई रनवे पर टला बड़ा हादसा: कांग्रेस महासचिव समेत कई सांसदों को ले जा रहा AI विमान 2 घंटे हवा में भटकता रहा
  • Jharkhand weather update: 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, जानें झारखंड का आज का मौसम
  • 15 या 16 अगस्त आखिर कब है जन्माष्टमी? यहां एक क्लिक में दूर करें अपना कंफ्यूजन
देश-विदेश


World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस आज, जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल का थीम

World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस आज, जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल का थीम

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः
विश्व पर्यावरण दिवस आज (5 जून) हैं. हर साल आज के दिन (5 जून) को विश्व पर्यावरण दिवस  मनाया जाता है. यह दिन हमारे पर्यावरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. इसके अलावा, इसका उद्देश्य मानवीय गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकना और पृथ्वी की रक्षा करना है. 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा के लिए विभिन्न कदम उठाने और विभिन्न तरीकों को अपनाने की याद दिलाता हैं.


कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत 

संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन की स्थापना की थी.  इसका उद्देश्य पर्यावरण के साथ मानवीय गतिविधियों के हस्तक्षेप को कम करना है.  विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान की गई थी. पहला पर्यावरण दिवस 1974 में अमेरिका के स्पोकेन शहर में मनाया गया था. उस साल का थीम 'केवल एक पृथ्वी' था, और तब से, हर साल, इस दिन को एक विशेष पर्यावरण थीम के साथ मनाया जाता है. इस दिन की मेजबानी हर साल एक अलग देश द्वारा की जाती है. अलग-अलग मेजबान देशों को चुनने का विचार 1987 में शुरू हुआ था.

 

क्या है इस साल का थीम

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस एक खास थीम के अनुसार मनाया जाता हैं. इस साल की थीम है -'प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना'  यानी Putting an End to Plastic Pollution' इस थीम के मद्देनजर देश में लोगों को प्लास्टिक कचरे को कम करने और टिकाऊ विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना है. यह थीम संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा चलाए जा रहे #BeatPlasticPollution अभियान का भाग है.  

 




 कैसे मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस

बता दें कि इस दिन दुनिया को हरियाली और स्वच्छ बनाने के लिए लगभग 143 देश इसमें भाग लेते हैं.  विभिन्न प्रकार के प्रदूषण और उनके प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाते हैं. इसी तरह, सरकारी संगठन और विश्व नेता पर्यावरण को बचाने की शपथ लेते हैं.  वे पर्यावरण की रक्षा के लिए विभिन्न नीतियां अपनाते हैं और सख्त कानून लागू करते हैं, जैसे प्लास्टिक के इस्तेमाल को नियंत्रित करना/रोकना, सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना, कचरे को अलग-अलग करना आदि. पेड़ भी लगाए जाते हैं. इस अभियान को दुनिया भर में सफल बनाने के लिए थीम के अनुसार कई नारे बनाए जाते हैं. और लोगों को इसके खतरों के बारे में जागरूक करते हैं. 




















  • Beta


Beta feature


 


अधिक खबरें
बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए लॉन्च हुआ नया पोर्टल, मिलेगी तत्काल सहायता.. आत्महत्या पर लगेगी रोक!
अगस्त 11, 2025 | 11 Aug 2025 | 8:04 AM

देश में छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार ने एक अहम पहल की हैं. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी नेशनल टास्क फोर्स ने अब एक विशेष वेबसाइट ntf.education.gov.in लॉन्च की है, जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में आत्महत्या के मामलों को रोकना और छात्रों के लिए सुरक्षित एवं सहयोगी माहौल तैयार करना हैं.

चेन्नई रनवे पर टला बड़ा हादसा: कांग्रेस महासचिव समेत कई सांसदों को ले जा रहा AI विमान 2 घंटे हवा में भटकता रहा
अगस्त 11, 2025 | 11 Aug 2025 | 8:02 AM

तिरुवनंतपुरम से कई सांसदों को लेकर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट नई दिल्ली आने वक्त उस समय हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए. जब रविवार रात को अचानक उसे चेन्नई डायवर्ट कर दिया गया था

15 या 16 अगस्त आखिर कब है जन्माष्टमी? यहां एक क्लिक में दूर करें अपना कंफ्यूजन
अगस्त 11, 2025 | 11 Aug 2025 | 7:18 AM

भाद्रपद माह की सुगंधित हवाओं में कान्हा के जन्मोत्सव की आहट गूंजने लगी हैं. देशभर में भक्त श्रीकृष्ण के आगमन की तैयारियों में जुटे हैं. इस बार 16 अगस्त को पूरे देश में जन्माष्टमी मनाई जाएगी. यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता हैं.

सुझावों और बदलावों के बाद नया आयकर विधेयक कल होगा संसद में पेश
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 9:23 PM

मॉनसून सत्र में सोमवार का दिन बेहद खास होने वाला है. क्योंकि मोदी सरकार एक बार फिर से नया आयकर विधेयक पेश करने वाली है. सरकार ने फरवरी महीनें में नया आयकर विधेयक पेश किया था, लेकिन 8 अगस्त को उसने उसे

अमेरिकी सामान पर भी भारत लगायेगा 50 प्रतिशत टैरिफ, अमेरिका को कड़ा जवाब देने के लिए भारत तैयार
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:55 PM

भारतीय सामान पर अमेरिका में 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का जवाब भारत भी उसी तरह से अमेरिका को देने के लिए कमर कस ली है. जिस तरह से अमेरिका भारतीय स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाने का ऐला