झारखंडPosted at: मई 14, 2025 पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, कई बड़े नेता रहे उपस्थित
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई. मुख्य रूप से इस कार्यशाला में बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव, नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम समेत प्रत्येक जिले से आए हुए महिला मोर्चा के अध्यक्ष समेत तीन-तीन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. बता दें कि 21 मई से लेकर 31 मई तक पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई जाएगी. राष्ट्रीय स्तर पर इससे पूर्व में ही कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है. झारखंड प्रदेश से इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश संयोजक विकास प्रीतम बनाए गए हैं एवं सहसंयोजक आरती कुजुर हैं.