Thursday, Jul 3 2025 | Time 01:32 Hrs(IST)
देश-विदेश


लड़कियां बिहारी से शादी क्यों नहीं करती.. Dhoni के खिलाफ सोशल मीडिया यूजर ने की नस्लवादी टिप्पणी

लड़कियां बिहारी से शादी क्यों नहीं करती.. Dhoni के खिलाफ सोशल मीडिया यूजर ने की नस्लवादी टिप्पणी

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं. बॉलीवुड, हॉलिवुड, नेता से लेकर खेल जगत के कई सेलिब्रिटी इस शादी समारोह में शामिल हुए. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ अनंत अंबानी के शादी समारोह में शामिल हुए. इस दौरान धोनी ने अपने परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाई. इस तस्वीर में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने धोनी के परिवार पर नस्लवादी टिप्पणी करते हुए लिखा कि 'लड़कियां बिहारी से शादी क्यों नहीं करती, ये वजह है'. 

 

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया में कॉमेंट्स की भरमार हो गई. एक्स यूजर का मानना था कि यह टिप्पणी धौनी की बेटी के पहनावे और उसके श्याम रंग को लेकर की गई है. धौनी के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी के रूप में देख रहे इस पोस्ट को अबतक 3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके है. @lohpurush_stark हैंडल से यूजर के इस कमेन्ट के बाद धोनी के फैंस काफी गुस्से में हैं. लोग ट्रोलर को जमकर लताड़ रहे हैं. कुछ यूजर ने कहा कि 9 साल की बच्ची पर ऐसी टिप्पणी करते समय शर्म नहीं आई. 



 

 
अधिक खबरें
आम उपभोक्ता की कई वस्तुएं हो सकती हैं सस्ती, सरकार ने GST कम करने के दिये संकेत!
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 3:40 PM

देशभर के उपभोक्ताओं, विशेषकर गृहणियों के लिए सरकार की ओर से अच्छे संकेत मिलने की खबर है. खबर है कि आम उपभोक्ता वस्तुएं के दाम में कमी हो सकती है. यह कमी इन वस्तुओं पर GST कम होने से होने के संकेत है. आम उपभोक्ता वस्तुएं जैसे- दाल, घी, बेसन या अन्य खाद्य वस्तुओं पर सरकार वस्तु एवं सेवा कर (GST) कम कर सकती है.

उत्तराखंड में भाजपा ने महेंद्र भट्ट पर जताया भरोसा,और हिमाचल के नये कप्तान राजीव बिंदल
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 3:06 PM

भाजपा ने देश में संगठन परिवर्तन का काम शुरू कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जद्दोजहद के बाद उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए प्रदेश अध्य चुन लिया है. उत्तराखंड में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भरोसा जताया है. लेकिन हिमाचल प्रदेश को नया भाजपा अध्यक्ष मिल गया है. उत्तराखंड के संगठन चुनाव में महेंद्र भट्ट

AIIMS और ICMR ने दिया बड़ा बयान, कोरोना वैक्सीन से युवाओं की मौत का कोई सम्बंध नहीं
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 2:32 PM

दुनिया भर में तहलका मचा देने के बाद जब कोरोना का प्रकोप शांत होने लगा तब एक समस्या देखी जाने लगी कि युवाओं में अचानक मौत के कई केस सामने आने लगे. इसको लेकर अक्सर दावा किया जाता रहा कि कोरोना की वैक्सीन इसके लिए जिम्मेदार है. देश की विपक्षी पार्टियों ने भी इस मुद्दे को उठाकर सरकार को कई बार घेरा है. यहां तक कि यह

5 स्टार होटल में छात्र से दरिंदगी! देश के टॉप स्कूल की टीचर गिरफ्तार
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 8:14 AM

देश के पांच प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक स्कूल की महिला टीचर पर बेहद ही गंभीर आर लगे हैं. एक छात्र के साथ आरोपी टीचर को बलात्कार और यौन शोषण के आरोप में अरेस्ट किया गया हैं. मुंबई की दादर पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया हैं.

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, दो साल में 3.5 करोड़ नौकरियों का लक्ष्य, ELI योजना को दी मंजूरी
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 7:15 PM

रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है. मोदी कैबिनेट ने एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य है कि अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं. योजना का मुख्य उद्देश्य रोजगार क्षमता बढ़ाना, पहली बार काम करने वालों को प्रोत्साहित करना और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाना है.