Monday, Jun 23 2025 | Time 08:40 Hrs(IST)
  • गोमिया के प्रवासी मजदूर की कर्नाटक मे संदिग्ध मौत, घर मे मातम
  • पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करते 2 आरोपी गिरफ्तार पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता
  • 26 जून तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
झारखंड » जमशेदपुर


बाहरागोड़ा में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन घायल, एक की स्थिति गंभीर

बाहरागोड़ा में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन घायल, एक की स्थिति गंभीर
न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: बाहरागोड़ा थाना अंतर्गत  एन एच 49 बैजनाथ प्लेस के नजदीक दो बाइक टक्कर होने से तीन व्यक्ति घायल हो गए. घायलों को पेट्रोलिंग वाहन द्वारा बहरागोड़ा हॉस्पिटल लाया गया. जहां पर इलाज के दौरान एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बारीपदा हॉस्पिटल रेफर करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक डोमजुडी पंचायत अंतर्गत हाड़भंगा निवासी डब्लू सिंह और राजू मुर्मू दोनों एक मोटरसाइकिल( JH 05C U 7774) पर सवार होकर अपने गांव से बहरागोड़ा बाजार आ रहे थे. उसी समय विपरीत दिशा से चित्रेश्वर से सटे पश्चिम बंगाल के भातहंडिया निवासी आशीष पात्र अपने मोटरसाइकिल ( JH 05 CL 9067) पर सवार होकर बहरागोड़ा बाजार में अपना काम समाप्त करके घर जा रहे थे. लेकिन बैद्यनाथ पैलेस के समीप क्रॉसिंग पर दोनों बाइक अपने सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर टककर हो गई.
 
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक में बैठे तीनों व्यक्ति सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर पेट्रोलिंग वाहन द्वारा सभी घायलों को बहरागोड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान स्थिति को गंभीर देखते हुए आशीष पात्र को बारीपदा अस्पताल रेफर कर दिया गया. बाकि दो युवक का इलाज बाहरागोड़ा हॉस्पिटल में जारी है.
 

 

 

 

 

अधिक खबरें
जमशेदपुर में मोहर्रम पर्व को लेकर आजादनगर थाना में शांति समिति की आयोजित की गई बैठक
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 3:03 PM

आजादनगर के एक होटल में मोहर्रम पर्व को लेकर आजादनगर थाना शांति समिति के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जहां बैठक में मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी आजाद नगर के थाना प्रभारी सहित सभी अखाड़ा के लाइसेंसी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे

बाहरागोड़ा में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन घायल, एक की स्थिति गंभीर
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 1:11 PM

बाहरागोड़ा थाना अंतर्गत एन एच 49 बैजनाथ प्लेस के नजदीक दो बाइक टक्कर होने से तीन व्यक्ति घायल हो गए. घायलों को पेट्रोलिंग वाहन द्वारा बहरागोड़ा हॉस्पिटल लाया गया. जहां पर इलाज के दौरान एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बारीपदा हॉस्पिटल रेफर करना पड़ा.

चांडिल अनुमंडल के विभिन्न संस्थानों  में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 1:22 PM

अंतराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर आज चांडिल अनुमंडल के विभन्न संस्थानों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस मौके पर सरकारी कर्मी, जनप्रतिनिधि स्कूली बच्चों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया.

जमशेदपुर में योग दिवस के मौके पर जगह-जगह मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 10:45 AM

जमशेदपुर आज योग दिवस के मौक़े पर शहर मे जगह-जगह योग दिवस के रूप मे मनाया गया. कदमा मे एक निजी संस्था द्वारा योग दिवस के मौक़े पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जंहा सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने योग किया. साथ ही रोजाना योग कर अपने जीवन को स्वस्थ बनाने को लेकर कामना की.

जमशेदपुर के साइन मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर अर्जुन मुंडा शामिल
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 9:54 AM

जमशेदपुर के गुड़ाबांधा स्थित साइन मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई लोगों ने योग कर खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा कर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे थे.