Tuesday, Jun 24 2025 | Time 09:03 Hrs(IST)
  • chatgpt से अपनी फोटो में बालों के रंग और कपड़े कैसे बदले, जानिए क्या है आसान तरीका
  • चार गुनी बारिश से झारखंड में तबाही, वज्रपात से तीन की मौत, 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी
  • ऑपरेशन "सतर्क" के तहत आरपीएफ मुरी द्वारा अवैध शराब की बरामदगी
  • जमशेदपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत
  • डंपर और ऑटो में जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
झारखंड » जमशेदपुर


जमशेदपुर के साइन मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर अर्जुन मुंडा शामिल

जमशेदपुर के साइन मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर अर्जुन मुंडा शामिल
न्यूज़11 भारत 

जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर के गुड़ाबांधा स्थित साइन मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई लोगों ने योग कर खुद को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा कर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे थे. जहां इस शिविर में एक छोटी बच्ची पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी लोगों को योगा करने के गुण सीख रही थी. वहीं मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है जहां आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है.

 

लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. अगर लोगों को स्वस्थ रहना है तो अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर योगा करना होगा. वहीं योग शिविर में शामिल व्यवसाय अनूप रंजन सिन्हा का कहना है कि लोगों को रोजाना योग करना होगा तभी लोग बीमारी से दूर होकर स्वस्थ रहेंगे.

 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
जमशेदपुर में रथ यात्रा को लेकर कदमा इस्कॉन मंदिर के द्वारा अपनी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है, 27 जून को भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी जो शहर का भ्रमण कर कदमा रंकिनी मंदिर में आकर समाप्त होगी
जून 23, 2025 | 23 Jun 2025 | 9:23 AM

कदमा क्षेत्र से पहली बार इस्कॉन मंदिर के द्वारा भव्य रथ यात्रा निकाली जा रही है जहां रथ पर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर मौसी बाड़ी के लिए निकलेंगे जहां हजारों भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए यात्रा में शामिल हो रहे हैं

प्रधान के चुनाव को लेकर सकची गुरुद्वारा परिसर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस ने किया बल प्रयोग
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 4:52 PM

साकची गुरुद्वारा में प्रधान के चुनाव को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. जिसके बाद साकची गुरुद्वारा परिसर रणभूमि में तब्दील हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा बल का प्रयोग किया गया.

जमशेदपुर में मोहर्रम पर्व को लेकर आजादनगर थाना में शांति समिति की आयोजित की गई बैठक
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 3:03 PM

आजादनगर के एक होटल में मोहर्रम पर्व को लेकर आजादनगर थाना शांति समिति के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जहां बैठक में मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी आजाद नगर के थाना प्रभारी सहित सभी अखाड़ा के लाइसेंसी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे

बाहरागोड़ा में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन घायल, एक की स्थिति गंभीर
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 1:11 PM

बाहरागोड़ा थाना अंतर्गत एन एच 49 बैजनाथ प्लेस के नजदीक दो बाइक टक्कर होने से तीन व्यक्ति घायल हो गए. घायलों को पेट्रोलिंग वाहन द्वारा बहरागोड़ा हॉस्पिटल लाया गया. जहां पर इलाज के दौरान एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बारीपदा हॉस्पिटल रेफर करना पड़ा.

चांडिल अनुमंडल के विभिन्न संस्थानों  में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 1:22 PM

अंतराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर आज चांडिल अनुमंडल के विभन्न संस्थानों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस मौके पर सरकारी कर्मी, जनप्रतिनिधि स्कूली बच्चों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया.