रांची : जल्द ही राजधानी रांची से जम्मू के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है. वो भी एक नहीं दो-दो फ्लाइट रांची से जम्मू के लिए उड़ान भरेगी. इंडिगो और स्पाई जेट एयरलाइंस इसकी शुरुआत करने जा रही हैं. इसे लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने मैनेजमेंट ने टाइम टेबल से लेकर दूसरी प्रक्रिया की मंजूरी दो एयरलाइंस कंपनियों को दे दी है. उम्मीद है कि अगस्त में ही दोनों एयरलाइंस कंपनियां उड़ान की टाइम टेबल जारी करेंगी.
इसे भी पढ़ें, NH-23 के 12 गांवों में मुआवजा भुगतान को लेकर होगी मध्यस्थता
बता दें, वर्तमान में रांची से 10 बड़े शहरों के लिए रोजाना फ्लाइट उड़ान भरती है. साथ ही जम्मू के अलावा रांची से पहली बार पुणे के लिए 21 अगस्त से सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है, जो सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रांची से पुणे और पुणे से रांची के बीच उड़ान भरेगी. पुणे से यह विमान सुबह 10.55 बजे उड़ेगी और रांची एयरपोर्ट पर दोपहर 1.20 बजे लैंड करेगी. वहीं रांची से पुणे के लिए विमान दोपहर 2 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4.30 बजे पुणे लैंड करेगी. आठ अगस्त से एयर इंडिया एयरलाइंस कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर के लिए उड़ान शुरू कर चुकी है.