Saturday, Jun 7 2025 | Time 11:13 Hrs(IST)
  • दामोदर नदी मामले में गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, कहा- यह एक दिन की नहीं, रोज का आतंक है
  • सिमडेगा में अकीदत से मनी बकरीद का त्यौहार, एसपी सिमडेगा ने ईदगाह में अदा की नमाज
  • बकरीद का जश्न आज पूरे विश्व में, हरमू ईदगाह में अदा हुई ईद उल अजाह की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • आगामी 13 जून को कुकडु में होगा जनता दरबार का आयोजन
  • बकरीद की नमाज में उठे हाथ, देश-दुनिया में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ
  • बस स्टैंड के चारदीवारी सह दुकान सेट व सिरूम में नाला का किया गया शिलान्यास
  • बकरीद पर्व शांति पूर्वक मनाने को लेकर नक्सल प्रभावित पेक थाना की पुलिस ने निकाला बाइक जुलुस
  • मुंगेर में खेल मैदान के उद्घाटन से पहले हंगामा! शिलापट्ट से नाम गायब देख भड़के विधायक
  • झारखंड में 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त, 20 साल पुरानी डिग्री के आधार पर हो रही कार्रवाई
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित, अब नहीं आएंगी 10-11 जून को, नई तिथि जल्द होगी घोषित
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
झारखंड


RIMS की पुरानी बिल्डिंग में A ब्लॉक की तरफ जाने वाली लिफ्ट में फंसे दो बच्चे, दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

RIMS की पुरानी बिल्डिंग में A ब्लॉक की तरफ जाने वाली लिफ्ट में फंसे दो बच्चे, दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः रिम्स की पुरानी बिल्डिंग में A ब्लॉक की तरफ जाने वाली लिफ्ट में दो बच्चे करीब दो घंटे तक फंसे रहे. बच्चों में एक मरीज़ और दूसरा उसका भाई था, जो इलाज के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे. लिफ्ट फंसने की सूचना रिम्स प्रबंधन को दी गई, लेकिन किसी भी स्तर से तत्काल सहायता नहीं मिली. परिजनों और मौजूद लोगों ने कई बार लिफ्ट ऑपरेटर, टेक्नीशियन और इमरजेंसी नंबरों पर कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया. करीब दो घंटे की मशक्कत और अफरा-तफरी के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस घटना ने रिम्स की सुरक्षा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

 




 


 

अधिक खबरें
बकरीद का जश्न आज पूरे विश्व में, हरमू ईदगाह में अदा हुई ईद उल अजाह की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 10:45 AM

आज पूरी दुनिया में कुर्बानी का पर्व बकरीद पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं. झारखंड की राजधानी रांची में खास उत्साह देखने को मिला हैं. आज हरमू ईदगाह में ईद-उल-अजाह की नमाज अदा की गई हैं. आज तमाम मस्जिद और ईदगाहों में ईद उल अजाह की नमाज अदा की जा रही हैं.

शिक्षा सचिव की मनमानी पर पारा शिक्षकों का फूटा गुस्सा, शिक्षा मंत्री के आवास का करेंगे घेराव
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:46 AM

झारखंड में पारा शिक्षकों का आक्रोश अब उबाल पर हैं. शिक्षा सचिव की मनमानी और 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त को लेकर नाराज पारा शिक्षक सोमवार को बैटल करके बड़ा निर्णय लेंगे. जानकारी के अनुसार, सभी पारा शिक्षक शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास का घेराव करेंगे. इतना ही नहीं घेराव सिर्फ रांची में नहीं बल्कि जमशेदपुर में भी एक साथ किया जाएगा.

झारखंड में 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त, 20 साल पुरानी डिग्री के आधार पर हो रही कार्रवाई
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:36 AM

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया हैं. राज्यभर में 1700 से अधिक पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है और इसके पीछे की वजह उनकी 20 साल पुरानी डिग्री बनी हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित, अब नहीं आएंगी 10-11 जून को, नई तिथि जल्द होगी घोषित
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:14 AM

देवघरवासियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत का इंतजार फिलहाल और लंबा करना होगा. राष्ट्रपति का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा स्थगित कर दिया गया हैं. यह जानकारी शुक्रवार देर शाम राष्ट्रपति भवन से देवघर एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को दी गई.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 7:29 AM

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली हैं. राजधानी रांची समेत दक्षिण और मध्य हिस्सों में शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी हैं. सुबह से चिलचिलाती धूप में परेशान लोगों के चेहरों पर बारिश की पहली बूंदों ने मुस्कान ला दी. शनिवार को भी मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बरकरार रहने वाला हैं.