झारखंडPosted at: जून 07, 2025 बकरीद का जश्न आज पूरे विश्व में, हरमू ईदगाह में अदा हुई ईद उल अजाह की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज पूरी दुनिया में कुर्बानी का पर्व बकरीद पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं. झारखंड की राजधानी रांची में खास उत्साह देखने को मिला हैं. आज हरमू ईदगाह में ईद-उल-अजाह की नमाज अदा की गई हैं. आज तमाम मस्जिद और ईदगाहों में ईद उल अजाह की नमाज अदा की जा रही हैं. नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी दी जाएगी. शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. चौक-चौराहों में पुलिस बलों की कड़ी तैनाती हैं. बताया जा रहा है कि, पैगंबर इब्राहिम की अल्लाह के प्रति भक्ति और कुर्बानी के याद में मनाया जाता हैं. इसके अलावा ये त्याग, ईमान और इंसानियत का प्रतीक हैं. मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से बकरीद एक हैं.