न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली हैं. राजधानी रांची समेत दक्षिण और मध्य हिस्सों में शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी हैं. सुबह से चिलचिलाती धूप में परेशान लोगों के चेहरों पर बारिश की पहली बूंदों ने मुस्कान ला दी. शनिवार को भी मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बरकरार रहने वाला हैं.
तीन जिलों में येलो अलर्ट, तूफानी हवा का खतरा
पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में शुक्रवार शाम को IMD ने येलो अलर्ट जारी किया हैं. इन क्षेत्रों में आज भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना हैं.
इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश और वज्रपात
रांची, खूंटी, लोहरदगा, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और गिरिडीह जिलों में दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. यहां हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई हैं.
तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत
मौसम में हुए इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखेगा. अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट हो सकती हैं. जहां शुक्रवार को तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं आज यह गिरकर 34-35 डिग्री तक आ सकता हैं. न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.