Saturday, Jun 7 2025 | Time 11:12 Hrs(IST)
  • दामोदर नदी मामले में गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, कहा- यह एक दिन की नहीं, रोज का आतंक है
  • सिमडेगा में अकीदत से मनी बकरीद का त्यौहार, एसपी सिमडेगा ने ईदगाह में अदा की नमाज
  • बकरीद का जश्न आज पूरे विश्व में, हरमू ईदगाह में अदा हुई ईद उल अजाह की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • आगामी 13 जून को कुकडु में होगा जनता दरबार का आयोजन
  • बकरीद की नमाज में उठे हाथ, देश-दुनिया में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ
  • बस स्टैंड के चारदीवारी सह दुकान सेट व सिरूम में नाला का किया गया शिलान्यास
  • बकरीद पर्व शांति पूर्वक मनाने को लेकर नक्सल प्रभावित पेक थाना की पुलिस ने निकाला बाइक जुलुस
  • मुंगेर में खेल मैदान के उद्घाटन से पहले हंगामा! शिलापट्ट से नाम गायब देख भड़के विधायक
  • झारखंड में 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त, 20 साल पुरानी डिग्री के आधार पर हो रही कार्रवाई
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित, अब नहीं आएंगी 10-11 जून को, नई तिथि जल्द होगी घोषित
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
झारखंड


हनुमान जी आदर्शो जीवन में उतारने की जरूरत: रामदास साहू

हनुमान जी आदर्शो जीवन में उतारने की जरूरत: रामदास  साहू

न्यूज11 भारत


नावा/डेस्कः तीनपुलीया चौक नावा खास डुरही में नव निर्मित श्री हनुमत मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार  की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इसमें बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी रामदास साहु मुख्य रिजवान को कलश देकर रवाना कर यज्ञ मंडप के  फिता  काट कर प्रारंभ किया उनके साथ पूर्व विधायक प्रत्याशी चंचला देवी उपाध्यक्ष नवल राम सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई. इसके बाद यात्रा नगर भ्रमण करते हुए जींजोई नदी तट पर पहुंचा. जहां विधि विधान पूर्वक कलश में जल भरा गया. गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा पुनः नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप के पास पहुंचा. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया. 

 


 

मुख्य अतिथि समाजसेवी रामदास साहू ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम और संकटमोचन महावीर बजरंगबली के कृपा से पूरा देश एवं हमारा नगर भी प्रगति करें यह कामना करते हैं. हमें हनुमान जी से प्रभु श्री राम जी की भक्ति और सदा सफल कैसे होते हैं, हर बड़े से बड़े कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कैसे करते हैं, यह सीखना चाहिए. भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन आदर्श है हम सबके लिए, पिता पुत्र का रिश्ता कैसा होना चाहिए, भाई-भाई का सम्बन्ध कैसा होना चाहिए, भाई का भाई के लिए त्याग, समर्पण और प्रेम कैसा होना चाहिए यह प्रेरणा लेने से हमारे जीवन भी खुशीयों से भर जाएगा.

 

मौके पर एक समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि कलश यात्रा के बाद मध्यान कल में पंचांग पूजन मंडप प्रवेश दिनांक  जून दिन बुधवार को सुबह 7:00 बजे अन्नाधिवास मध्यान काल में देव स्नपन मूर्ति स्नान विधि तथा संध्या 6बजे रथ यात्रा नगर भ्रमण एवं रात्रि शय्याधिवास गुरुवार को देव न्यास विधि एवं प्रतिष्ठा तथा हवन पूर्वांति और भंडारा संपन्न किया जाएगा. मौके पर  जगदीश पांडे, प्रकाश तिवारी, अखिलेश यादव, रामप्रवेश सिंह, चंद्रदेव सिंह, कामेश यादव, नौशाद खान, राजा गुप्ता, अजय प्रसाद, सुनील भगत, भोला साहू, गिरेंद्र प्रजापति, प्रदीप चावल,  गोपू सिंह, बिगु प्रसाद साहू, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे. 
अधिक खबरें
बकरीद का जश्न आज पूरे विश्व में, हरमू ईदगाह में अदा हुई ईद उल अजाह की नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 10:45 AM

आज पूरी दुनिया में कुर्बानी का पर्व बकरीद पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं. झारखंड की राजधानी रांची में खास उत्साह देखने को मिला हैं. आज हरमू ईदगाह में ईद-उल-अजाह की नमाज अदा की गई हैं. आज तमाम मस्जिद और ईदगाहों में ईद उल अजाह की नमाज अदा की जा रही हैं.

शिक्षा सचिव की मनमानी पर पारा शिक्षकों का फूटा गुस्सा, शिक्षा मंत्री के आवास का करेंगे घेराव
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:46 AM

झारखंड में पारा शिक्षकों का आक्रोश अब उबाल पर हैं. शिक्षा सचिव की मनमानी और 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त को लेकर नाराज पारा शिक्षक सोमवार को बैटल करके बड़ा निर्णय लेंगे. जानकारी के अनुसार, सभी पारा शिक्षक शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास का घेराव करेंगे. इतना ही नहीं घेराव सिर्फ रांची में नहीं बल्कि जमशेदपुर में भी एक साथ किया जाएगा.

झारखंड में 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त, 20 साल पुरानी डिग्री के आधार पर हो रही कार्रवाई
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:36 AM

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया हैं. राज्यभर में 1700 से अधिक पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है और इसके पीछे की वजह उनकी 20 साल पुरानी डिग्री बनी हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित, अब नहीं आएंगी 10-11 जून को, नई तिथि जल्द होगी घोषित
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:14 AM

देवघरवासियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत का इंतजार फिलहाल और लंबा करना होगा. राष्ट्रपति का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा स्थगित कर दिया गया हैं. यह जानकारी शुक्रवार देर शाम राष्ट्रपति भवन से देवघर एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को दी गई.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 7:29 AM

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली हैं. राजधानी रांची समेत दक्षिण और मध्य हिस्सों में शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी हैं. सुबह से चिलचिलाती धूप में परेशान लोगों के चेहरों पर बारिश की पहली बूंदों ने मुस्कान ला दी. शनिवार को भी मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बरकरार रहने वाला हैं.