झारखंडPosted at: मई 24, 2025 यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आनंद मार्गी धर्म महासम्मलेन के अवसर पर रांची के पुनदाग स्टेशन पर इन ट्रेनों का होगा ठहराव

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रेलवे यात्रियों खासकर तीर्थयात्रा पर जाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर हैं. रांची में आयोजित होने जा रहे आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन के मद्देनजर रेलवे ने एक खास पहल की हैं. रांची के पुनदाग स्टेशन पर अब कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया गया हैं. यह व्यवस्था 29 मई 2025 से 4 जून 2025 तक 01 मिनट के लिए ठहराव रहेगी.
पुनदाग स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनें और उनके आगमन-प्रस्थान का समय
- ट्रेन संख्या 13303 धनबाद - रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 07:27 बजे एवं प्रस्थान 07:28 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 13304 रांची – धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 18:49 बजे एवं प्रस्थान 18:50 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 13403 रांची – भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 20:59 बजे एवं प्रस्थान 21:00 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर - रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 06:22 बजे एवं प्रस्थान 06:23 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 15027 सम्बलपुर - गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 19:16 बजे एवं प्रस्थान 19:17 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर - सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 04:30 बजे एवं प्रस्थान 04:31 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला – जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 22:14 बजे एवं प्रस्थान 22:15 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 18106 जयनगर - राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 08:02 बजे एवं प्रस्थान 08:03 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा - रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 20:15 बजे एवं प्रस्थान 20:16 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 18628 रांची – हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 07:10 बजे एवं प्रस्थान 07:11 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 18619 रांची – दुमका एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 23:15 बजे एवं प्रस्थान 23:16 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 18620 दुमका - रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 01:45 बजे एवं प्रस्थान 01:46 बजे होगा.
- ट्रेन संख्या 63520 बोकारो स्टील सिटि - वर्द्धमान मेमू का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 03:50 बजे एवं प्रस्थान 03:51 बजे होगा.