Wednesday, Aug 6 2025 | Time 06:29 Hrs(IST)
झारखंड


टुंडी के मनियाडीह से शुरू हुई थी अलग झारखंड की लड़ाई, शिबू सोरेन के नाम पर अभी भी है आश्रम

यहीं बनती थी आंदोलन की रणनीति
टुंडी के मनियाडीह से शुरू हुई थी अलग झारखंड की लड़ाई, शिबू सोरेन के नाम पर अभी भी है आश्रम

न्यूज11 भारत 


धनबाद/डेस्क: शिबू सोरेन अब नहीं रहे. उनकी स्मृतियां ही शेष हैं. उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमेशा याद किया जाएगा. उनकी जन्मस्थली भले भी नेमरा रही हो, लेकिन कर्मस्थली तो धनबाद की टुंडी ही रही है.  दिशोम गुरु के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन ने 70 के दशक में टुंडी से अलग झारखंड राज्य की लड़ाई शुरू किया था.  शिबू सोरेन ने नक्सल प्रभावित गांव पोखरिया में आश्रम की स्थापना की थी. इसी आश्रम में बैठक होती थी और आंदोलन की रूप - रेखा बनती थी. बाद में इस आश्रम का नाम   शिबू आश्रम पड़ गया. 


 धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के पोखरिया ने ही शिबू सोरेन को शिबू सोरेन बनाया. यहीं  से शिबू सोरेन को पहचान मिली. यही आश्रम बनाकर शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के विरोध में आंदोलन शुरू किया.  ए लंबी लड़ाई लड़ी. यही लड़ाई ने शिबू सोरेन को दिशोम गुरु बना दिया. पोखरिया आश्रम आज भी शिबू सोरेन के संघर्ष का गवाह है. समय के साथ पोखरिया आश्रम की सूरत बदल गई. फूस और मिट्टी का आश्रम पक्का बन गया है. यह अब सामुदायिक भवन का काम करता है. इस सामुदायिक भवन का खुद शिबू सोरेन ने 16 जुलाई 2011 को उद्घाटन किया. धनबाद में रहने के दौरान शिबू सोरेन टुंडी क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय थे. क्योंकि वहां संतालों की आबादी ज्यादा थी और वे महाजनों से परेशान थे. वहां धान काटो आंदोलन के दौरान कई बार संघर्ष हुआ और शिबू सोरेन के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए. आंदोलन चलता रहा. कई साथी बने. कुछ साथ चले, कुछ साथ छोड़कर चले गए. इसके बाद भी शिबू सोरेन रुके नहीं. आंदोलन चलता रहा. भूमिगत आंदोलन खत्म होने के बाद भी शिबू सोरेन के लिए टुंडी कर्मस्थली बनी रही.


सोमवार को शिबू सोरेन के निधन की खबर मिलते ही टुंडी क्षेत्र में शोक की लहर है. पोखरिया गांव स्थित शिबू आश्रम में सन्नाटा पसरा हुआ है. उनके चाहने वाले गुरुजी के निधन से शोक में डूबे हुए हैं. 


गोल्फ ग्राउंड में एके राय-बिनोद बिहारी के साथ मिलकर की पार्टी की स्थापना 


टुंडी से आंदोलन की राजनीति शुरू करने वाले शिबू सोरेन ने अपने सहयोगी एके राय और बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में चार फरवरी 1973 को झामुमो की स्थापना की. हर साल पार्टी यहां स्थापना दिवस समारोह मनाती है. विगत तीन-चार साल से अपने स्वास्थ्य की वजह से शिबू सोरेन ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली थी. सीएम हेमंत सोरेन समेत पार्टी के सभी नेता हर साल यहां पहुचकर स्थापना दिवस समारोह मनाते हैं.


यह भी पढ़ें: सामाजिक संघर्षों और अलग राज्य आंदोलन ने शिबू सोरेन को बनाया गुरुजी - बाबूलाल मरांडी

अधिक खबरें
रांची में पहली बार AI के ज़रिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, AMITY University के 15 छात्रों को मिली नामी कंपनियों में नौकरी
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 8:15 PM

ची में तकनीकी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, पहली बार एक पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से संचालित किया गया. यह अभिनव प्लेसमेंट ड्राइव एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 15 छात्रों को देश की प्रमुख कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेस किया गया.

LIVE: अंतिम जोहार..अनंत यात्रा पर गुरूजी, पंचतत्व में विलीन हुए गुरूजी शिबू सोरेन, CM हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नी
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 7:39 AM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज मंगलवार (5 अगस्त) को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में किया जाएगा. उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन उन्हें आज अपराह्न 3 बजे मुखाग्नि देंगे. बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन सोमवार की सुबह 8:56 बजे हुआ

सड़क मार्ग से रामगढ के नेमरा गांव रवाना हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 5:00 PM

आज झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का आगमन हुआ. वे झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे. वह सड़क मार्ग से रामगढ के नेमरा गांव रवाना हो गये हैं.

Weather Update: मौसम विभाग ने तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर जारी किया येलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश की संभावना
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 4:17 PM

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पूरे राज्य में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड पुरुष टीम ने चंडीगढ़ को 13-0 से रौंदा
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 3:04 AM

28 जुलाई से 08 अगस्त 2025 तक चेन्नई में आयोजित 15th हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी झारखंड टीम ने चंडीगढ़ को 13=00 से धोकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में टिंटस हेमरोम ने 05 गोल, सबियान कीड़ों 03 गोल, पतरस हस्सा 02 गोल , गंगा टोपनो, अनीश डुंगडुंग और आशीष तानी पूर्ति ने एक एक गोल किए.