Wednesday, Jul 16 2025 | Time 00:04 Hrs(IST)
झारखंड » बोकारो


तेनुघाट जेल में टेलीमेडिसिन सेवा की हुई शुरुआत

तेनुघाट जेल में टेलीमेडिसिन सेवा की हुई शुरुआत
अनंत/न्यूज़11भारत

बेरमो/डेस्क: तेनुघाट जेल में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन में गुरुवार, 11 जुलाई को टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत की गई. इस सेवा के तहत ई-संजीवनी ऐप के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों ने जेल में मौजूद दस बीमार बंदियों का इलाज और जांच की. 

 


 

बोकारो के सिविल सर्जन द्वारा राज कुमार मीना (सीएचओ, अलगड्डा) को इस सेवा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया, जिन्होंने जेल में प्रतिनियुक्त कंपाउंडर संजय मंडल को इस सेवा के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण भी दिया. जेलर नीरज कुमार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार जेल में टेलीमेडिसिन सेवा प्रारंभ की गई है, जिससे बंदियों का इलाज और जांच जेल में ही संभव हो सकेगा. अब बंदियों को इलाज और जांच के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी. इस अवसर पर विजय कुमार, संजय मंडल और अन्य लोग भी उपस्थित थे.
अधिक खबरें
बिजली की अनियमितता को लेकर प्रखंड मुख्यालय से लेकर कई गांवों में ग्रामीणों में आक्रोश
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 9:56 PM

बिजली की अनियमितता को लेकर प्रखंड मुख्यालय से लेकर कई गांवों में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. जहां कई गावों में अनियमित बिजली आपूर्ति के साथ ही खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों की मांग विभाग द्वारा पूरी नही की जा रही है. वहीं सोमवार को मानपुर,नाराडीह एंव पस्तुबड़ी गांव में विभाग के इस

बोकारो में पांच महिलाओं की वज्रपात से हुई मौत, मंत्री इरफान अंसारी ने जताया शोक
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 8:55 PM

झारखंड में भारी बारिश के साथ आपताओं का कहर जारी है. बोकारो पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में 5 महिलाओं की वज्रपात से मौत की खबर आ रही है. जहां धनरोपनी करते समय 2 महिलाओं की मौत मौके पर हो गयी है जबकि 2 अन्य महिलाएं और एक युवती घायल भी हुई हैं. इनकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वज्रपात से हुए इस हादसे के बाद गांव में हाहाकार मच गया है.

झारखंड बिहार के पूर्व मंत्री एवं सांसद चंद्रशेखर दुबे का निधन मजदूर जमात के लिए अपूर्णीय क्षति - वरूण कुमार सिंह
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 1:40 PM

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के जारंगडीह स्थित कार्यालय में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड बिहार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद दुबे स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रखा गया.

जारंगडीह के रहने वाले ऑटो चालक की बेटी प्रियांशु मिस ग्रैंड इंडिया के फाइनल में
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 11:05 PM

बेरमो प्रखंड के जारंगडीह के रहने वाले ऑटो चालक नरेश प्रसाद चौधरी की बेटी प्रियांशु माला चौधरी ने बेरमो का मान बढ़ाया. प्रियांशु माला राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस ग्रैंड इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं और झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन ने बदहाल शैक्षणिक स्थिति पर की परिचर्चा
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:13 PM

आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन की ओर से शैक्षणिक बदहाल स्थिति एवं छात्रों का फर्ज विषय पर परिचर्चा का आयोजन रविवार को बरमसिया प्लस टू हाई स्कूल के सभागार में किया गया. इस दौरान संगठन के केंद्रीय परिषद के अध्यक्ष सौरभ घोष ने छात्र प्रतिनिधियों को सुना और वर्तमान में केंद्र और राज्य की बदहाल