विश्वकर्मा भारती/न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के जारंगडीह स्थित कार्यालय में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड बिहार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद दुबे स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रखा गया. शोकसभा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के रीजनल अध्यक्ष इस्राफील अंसारी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ रीजनल सचिव सह कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ,अध्यक्ष मोहम्मद जानी ,क्षेत्रीय सहायक सचिव मोहम्मद वकील अंसारी, जारंगडीह कोलियरी के अध्यक्ष योगेंद्र सोनार ,गोविंदपुरअध्यक्ष राजकुमार ,कथारा कोलियरी के अध्यक्ष गणेश गोप ,आर आर शॉप के सचिव गुलाम हसनैन, अध्यक्ष अर्जुन ,कथारा वाशरी के सचिव मोहम्मद इस्लाम ,अशोक कुमार ओझा, किसुन मंडल, बृजेश सिंह ,अंजनी कुमार सिंह, मोहम्मद शकील आलम, सरजीत सिंह ,एसएन रेड्डी ,रंजीत मंडल ,रिंटू सिंह ,अनिल शर्मा, राजीव सिंह ,गोविंद साव, विक्रम सिंह , कृष्णा हरि ,मोहम्मद सदीक, मोहम्मद सिकंदर ,तथा अन्य लोगों उपस्थित थे.
वरुण सिंह ने कहा की ददई दुबे का निधन मजदूर जमात के लिए अपूरणीय क्षति है। स्वर्गीय दुबे कोल इंडिया में एक मजबूत नेता के रूप में माने जाते थे कभी भी उन्होंने अपने सिद्धांतों और स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया यही कारण है कि स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे कोयला मजदूरों के दिल में बसते थे.