Tuesday, Jun 17 2025 | Time 04:21 Hrs(IST)
खेल


भगदड़ की नौतिक जिम्मेदारी लेते हुए KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, फिलहाल गिरफ्तारी पर है रोक

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ए शंकर और ई जयराम ने दी इस्तीफा देने की जानकारी
भगदड़ की नौतिक जिम्मेदारी लेते हुए KSCA के सचिव और कोषाध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, फिलहाल गिरफ्तारी पर है रोक

न्यूज11 भारत


रांची/ डेस्क: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ हादसे की जिम्मेदारी कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के सचिव और कोषाध्यक्ष ने स्वीकार करते हुए शनिवार को अपने पदों से  इस्तीफा दे दिया है. KSCA के सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई. जयराम ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने अपने इस्तीफे की घोषणा की है. 


पदाधिकारियों ने भगदड़ को लेकर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा, पिछले दिन हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर हम यह बताना चाहते हैं कि एसोसिएशन में हमारी भूमिका बहुत सीमित थी, फिर भी हम अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हैं और अपने पदों से इस्तीफा देते हैं.


बता दें कि हादसे के बाद दोनों पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR भी दर्ज की है. फिलहाल, कर्नाटक हाई कोर्ट ने दोनों पदाधिकारियों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.


बता दें कि हादसे को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और DNA नेटवर्क्स, KSCA के पदाधिकारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है.


बदा दें कि IPL फाइनल जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स, टीम के लाखों समर्थक जश्न मनाने के लिए चिन्ना स्वामी स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हो गये थे, स्टेडियम में, जहां कि टीम की जीत का जश्न मनाया जा रहा था, घुसने के प्रयास में भगदड़ मच गयी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी और करीब 50 लोग मारे गये थे.



 

अधिक खबरें
WTC जीतकर दक्षिण अफ्रीका मालामाल, फाइनल नहीं खेलने वाली भारत के हाथ भी लगा बटेर, पाकिस्तान फटेहाल
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 10:24 PM

'चोकर्स' के नाम से जाने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को हराकर आखिरकार एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती है. इस खिताबी जीत का उसे बड़ा इनाम भी मिला है. बता दें कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के लिए के लिए 5.79 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भारी-भरकम इनाम रखा गया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोबारा पदार्पण करने के 27 साल

WTC में दक्षिण अफ्रीका इतिहास रचने की ओर, खिताबी जीत के लिए अभी भी चाहिए 69 रन
जून 13, 2025 | 13 Jun 2025 | 10:53 PM

विश्व कप खिताबों के लिहाज से सबसे बदनसीब टीम दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC ) जीतने के कगार पर खड़ी हो गयी है. हालांकि अभी भी उसे जीत के लिए 69 रन बनाने हैं. दक्षिण अफ्रीका अगर यह खिताब जीतती तो है तो वह टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनेगी. 2019-21 सीजन WTC का पहला खिताब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर जीता था.

जेएससीए ने एमएस धोनी के आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने का जश्न मनाया
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 9:07 PM

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने मंगलवार को एमएस धोनी के आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया. 2025 बैच के हिस्से के रूप में, लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पूर्व संध्या पर धोनी की उल्लेखनीय उपलब्धि की घोषणा की गई, जिसमें क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दी गई.

महेंद्र सिंह धोनी ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की महान उपलब्धियों को मिला सम्मान
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 3:21 PM

भारत को दो बार विश्व कप का खिताब जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बड़ा सम्मान दिया है. ICC ने झारखंड के लाल महेन्द्र सिंह धोनी को हॉल ऑफ फेम में जगह दी है. यह प्रतिष्ठित सम्मान इससे पहले भारत के और 10 क्रिकेटरों को मिल चुका है. महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा 6 अन्य क्रिकेटरों

RCB ने कर्नाटक सरकार का खोला 'कच्चा चिट्ठा', भीड़ जुटाने के लिए सीएम ने किया था पोस्ट?
जून 09, 2025 | 09 Jun 2025 | 8:06 PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के फाइनल के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के निकट मची भगदड़ के लिए ट्रॉफी उठाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कर्नाटक सरकार को ही दोषी ठहरा दिया है. आरसीबी की जब इस भगदड़ में गर्दन फंस गयी तब उसने खुद को बचाने के लिए कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार की कलई