झारखंडPosted at: फरवरी 19, 2024 JSSC के सचिव पद पर नियुक्त किए गए सुधीर कुमार गुप्ता, अधिसूचना जारी
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः JSSC (झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग) के सचिव के रुप में सुधीर कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है. इसकी जानकारी झारखंड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एंव राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए दी है. अधिसूचना में कहा गया है कि झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और संयुक्त सचिव, राजस्व निबंधन एंव भूमि सुधार विभाग सुधीर कुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सचिव पद पर नियुक्त एंव पदस्थापित किया गया है.