IPL 2026 के प्लेऑफ की दौड़ में बची हुई हैं 8 टीमें, किस टीम की बन रही हैं कितनी सम्भावनाएं?

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
IPL 2026  के प्लेऑफ की दौड़ में बची हुई हैं 8 टीमें, किस टीम की बन रही हैं कितनी सम्भावनाएं?

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: गुजरात टाइटन्स मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराते हुए IPL 2026 के एक प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ा दिया है. प्लेऑफ के इतने करीब पहुंचने वाली पहली टीम बनी है. आईपीएल का लीग स्टेज 24 मई को समाप्त हो होगा. लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की स्थिति अभी भी  पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और अभी भी बची हुई 8 टीमें 8 प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं.

गुजरात टाइटन्स अंक तालिका में 16 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गयी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, सनराइजर्स हैदराबाद 14-14 अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं. इन तीन शीर्ष की टीमों के बाद पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के 12-12 अंक के साथ शीर्ष चार में पहुंचने की होड़ में बने हुए हैं. दिल्ली कैपिटल्स  (10) और कोलकाता नाइट राइडर्स (9)क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर मौजूद हैं. गुजरात, हैदराबाद और दिल्ली ने अपने-अपने 12-12 मैच खेल लिए हैं और अब इनके पास खेलने और आगे बढ़ने के लिए 2-2 मैच बचे हुए हैं. कोलकाता के हाथ में अभी 4 मैच हैं. बेंगलुरू, पंजाब, चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स को अभी 3-3 मैच खेले हैं। 

किस टीम की कितनी है सम्भावना

गुजरात टाइटन्स - 12 मैच खेलकर कुल 16 अंक हासिल किये हैं। अब गुजरात को दो और मैच खेलने हैं. अगर टीम दोनों मैच जीतती है तो उसके कुल 20 अंक हो जाएंगे. गुजरात को आगे कोलकाता और चेन्नई से मैच खेलने हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 11 मैच खेलकर बेंगलुरु के 14 अंक हैं. उसके अभी 3 मुकाबले बचे हैं. बेंगलुरू भी अधिकतम 20 अंकों हासिल कर सकता है. बेंगलुरू को अपना नेट रन रेट भी दुरुस्त रखना होगा

सनराइजर्स हैदराबाद - सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मैच खेल लिए हैं और उसके 14 अंक है. अपने शेष बचे हुए 2 मैचों से वह अधिकतम 18 अंक हासिल कर सकती है. यानी यह टीम भी स्पर्द्धा में बनी हुई है.

पंजाब किंग्स - पंजाब किंग्स ने 11 मैचों से 13 अंक हासिल किए हैं. इसके पास भी 3 मैचों का अवसर है. प्लेऑफ के टिकट के लिए इसे भी सभी मैच जीतने होंगे. क्यों लगातार 4 मैच हारने के बाद यह टीम दबाव में आ गयी है. शेष तीन मैच जीतने पर इसके19 अंक हो जाएंगे जो कि दूसरी टीमों से इसे बेहतर बना सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स - अपने पिछले 8 मैचों में 6 मैच जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ में आ गयी है. चेन्नई ने भई 11 मैच खेल लिए हैं. उसके सिर्फ तीन मैच बचे हैं, चेन्नई की लगातार जीतें उसे बेहतर पोजिशन में ला सकते हैं.

राजस्तान रॉयल्स - राजस्थान रॉयल्स शुरुआत में धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद थोड़ी सुस्त नजर आने लगी है. इसके 11 मैच खेल कर कुल 12 अंक हैं. तीन मैच इसे भी खेलने हैं. इस लिहाज से इसके पास भी सभी मैच जीतने की चुनौती है.

दिल्ली कैपिटल्स - दिल्ली कैपिटल्स के 11 मैचों से 8 अंक हैं. बाकी तीन मैच जीतकर भी उसके अधिकतम 14 अंक ही हो पाएंगे. इस लिहाज से उसकी सम्भावनाएं बेहद कमजोर नजर आ रही हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स - कोलकाता की टीम प्लेऑफ की दौड़ में थोड़ी पिछड़ी नजर आ रही है. इसके पास कुल 9 अंक ही है, मगर उसके 4 मैच बचे हैं. अगर यह टीम चारों मैच जीत पाती है तो उसके कुल 17 अंक हो जाएंगे, लेकिन ये अंक प्लेऑफ क्वालीफिकेशन के लिए कितने पर्याप्त होंगे यह तो आने वाले मैचों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

यह भी पढ़ें: शुभेन्दु अधिकारी के नए आदेश से तिलमिलाया बांग्लादेश! पश्चिम बंगाल की सरकार ने सीमा पर कटीलें तार बिछाने का दिया है आदेश

 

संबंधित सामग्री

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विचार विमर्श के बाद समिति ने 8 तृतीय वर्ग में और चतुर्थ वर्ग में 2 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की