FIFA World Cup 2026 में 32 टीमों के बीच होगी अब असली जंग, अब हारे तो मतलब टूर्ना...

फीफा विश्व कप

FIFA World Cup 2026 में 32 टीमों के बीच होगी अब असली जंग, अब हारे तो मतलब टूर्नामेंट से हो जाएगी छुट्टी

12 में से 8 ग्रुपों की 3 श्रेष्ठ टीमों को भी नॉकआउट में पहुंचने का मिला है मौका

fifa world cup 2026 में 32 टीमों के बीच होगी अब असली जंग अब हारे तो मतलब टूर्नामेंट से हो जाएगी छुट्टी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: FIFA World Cup 2026 अब अपने असली रोमांचक दौर में पहुंच गया है. असली रोमांच का मतलब अब नॉकआउट राउंड की शुरुआत हो रही है. यहां पर टूर्नामेंट में बने रहने का मतलब है सिर्फ जीत, हारे तो टूर्नामेंट से बाहर. FIFA World Cup के नये नियमों के तहत पहली बार 48 टीमों ने टूर्नामेंट में  हिस्सा लिया. 4-4 टीमों को 12 ग्रुपों में बांट कर ग्रुप स्टेज के मैच कराए गये. ग्रुप स्टेज के सभी मैच अब समाप्त हो गए हैं. सभी ग्रुपों में टीमों ने कुल 72 मैच खेल लिए हैं. सभी 12 ग्रुपों की शीर्ष 2 टीमें तो खुद-ब-खुद ही अगले यानी ग्रुप 32 में पहुंच गयीं. पहली बार बनाए गये नए नियम के अनुसार, तीसरे नम्बर की 12 में से श्रेष्ठ 8 टीमों को भी अगले चरण में जाने का मौका दिया गया है. यानी शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली 24 टीमों के साथ तीसरे नम्बर की 8 टीमें भी नॉक आउट चरण में खेलेंगी. 29 जून से नॉक आउट चरण के मुकाबले शुरू हो रहे हैं.

सभी 48 टीमों में ग्रुप ए से मैक्सिको, ग्रुप आई से फ्रांस और ग्रुप जे से अर्जेंटीना अपने सभी मैच जीतकर अगले राउंड में पहुंची हैं. टूर्नामेंट की कुछ बड़ी टीमें अगले राउंड में पहुंचने से चूक गई हैं. इनमें ग्रुप ए से दक्षिण कोरिया, ग्रुप जी से ईरान और ग्रुप एच से उरुग्वे शामिल हैं. इनमें से उरुग्वे का अगले चरण में नहीं पहुंचना सबसे हैरत भरा है. विश्व चैम्पियन रह चुकी उरुग्वे इस बार दो मैच ड्रा खेल कर और एक मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई है.

हर ग्रुप से नॉक आउट में पहुंचने वाली टीमें
ग्रुप ए
1. मैक्सिको
2. दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप बी
1. स्विटजरलैंड
2. कनाडा
3. बोस्निया-हर्जेगोविना
ग्रुप सी
1. ब्राजील 
2. मोरक्को
ग्रुप डी
1. अमेरिका
2. ऑस्ट्रेलिया
3. पराग्वे
ग्रुप ई
1. जर्मनी
2. कोट डी आइवरी
3. इक्वाडोर
ग्रुप एफ
1. नीदरलैंड्स
2. जापान
3. स्विडन
ग्रुप जी
1. बेल्जियम
2. मिस्र
ग्रुप एच
1. स्पेन
2. काबो वेर्डे
ग्रुप आई
1. फ्रांस
2. नार्वे
3. सेनेगल
ग्रुप जे
1. अर्जेन्टीना
2. ऑस्ट्रिया
3. अल्जीरिया
ग्रुप के
1. कोलम्बिया
2. पुर्तगाल
3. डीआर कोंगो
ग्रुप एल
1. इंगलैंड
2. क्रोएशिया
3. घाना

राउंड 32 के मैच
29 जून
1. दक्षिण अफ्रीका - कनाडा
2. ब्राजील - जापान
30 जून
1. जर्मनी - पराग्वे
2. नीदरलैंड्स - मोरक्को
3. कोट डे आइवरी - नार्वे
1 जुलाई
1. फ्रांस - स्वीडन
2. मैक्सिको - इक्वाडोर
3. इंगलैंड - डीआई कोंगो
2 जुलाई
1. बेल्जियम - सेनेगल
2. अमेरिका - बोस्निया-हर्जेगोविना
3 जुलाई
1. स्पेन - ऑस्ट्रिया
2. पुर्तगाल - क्रोएशिया
3. स्विटजरलैंड - अल्जीरिया
4. ऑस्ट्रेलिया - मिस्र
4 जुलाई
1. अर्जेन्टीना - कोबो वेर्डे
2. कोलम्बिया - घाना

यह भी पढ़ें: फिर निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर! सीरीज बराबरी की चुनौती के बीच युवा धुरंधर को खिलाने का जोखिम लेना होगा टीम इंडिया को

संबंधित सामग्री

नोज़ रिंग पहनकर स्कूल पहुंची छात्रा को थमा दी गई TC, उर्सलाइन कॉन्वेंट कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन 

झारखंड

नोज़ रिंग पहनकर स्कूल पहुंची छात्रा को थमा दी गई TC, उर्सलाइन कॉन्वेंट कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन 

आरोप है कि न केवल उसे स्कूल से निकाल दिया गया, बल्कि स्टाफ की ओर से धार्मिक टिप्पणी भी की गई

तारा शाहदेव केस: रकीबुल हसन को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

झारखंड

तारा शाहदेव केस: रकीबुल हसन को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने केस से जुड़े सभी तथ्यों और प्रस्तुत दलीलों पर विचार किया

विशुनगढ़ की 13 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में HC ने स्वत: संज्ञान डिस्पोज, जांच एजेंसी को FSL रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

झारखंड

विशुनगढ़ की 13 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में HC ने स्वत: संज्ञान डिस्पोज, जांच एजेंसी को FSL रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग जिले के विशुनगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका का निष्पादन कर दिया है.

JMM का मतलब

झारखंड

JMM का मतलब 'जमकर मुद्रा मोचन' पार्टी : अमर बाउरी

सुप्रियो भट्टाचार्य के पीसी पर भाजपा प्रदेश महामंत्री का पलटवार

गुदड़ी थाना के ASI मनोज कुमार बोदरा की अचानक मौत, चक्रधरपुर में हुआ पोस्टमार्टम

झारखंड

गुदड़ी थाना के ASI मनोज कुमार बोदरा की अचानक मौत, चक्रधरपुर में हुआ पोस्टमार्टम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती सांरडा के गुदड़ी थाना में पदस्थापित ASI मनोज कुमार बोदरा की अचानक मौत हो गई. घटना से पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर है.