अमित मुंडा हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी महेश कुमार साहू साक्ष्य औ...

अमित मुंडा हत्याकांड

अमित मुंडा हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी महेश कुमार साहू साक्ष्य और गवाह के अभाव में बरी

अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया

अमित मुंडा हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी महेश कुमार साहू साक्ष्य और गवाह के अभाव में बरी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
10 साल पुराने बीआईटी मेसरा क्षेत्र के गैस वितरक अमित मुंडा हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी महेश कुमार साहू साक्ष्य और गवाह के अभाव में बरी हुए. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. मामला सदर थाना कांड संख्या 169/2016 से जुड़ा था. अभियोजन के अनुसार, 27 अप्रैल 2016 की शाम अमित मुंडा घायल अवस्था में अपनी मोटरसाइकिल के पास पड़ा मिला था. उसे इलाज के लिए मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गोली लगने की बात कही थी. बाद में उसकी मौत हो गई थी. 

मामले में महेश साहू पर हत्या और आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया था. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मामले में न तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रदर्शित की गई और न ही मृतक का इलाज करने वाले चिकित्सक को गवाही के लिए पेश किया गया. इतना ही नहीं, मामले के अनुसंधान पदाधिकारी की भी गवाही नहीं कराई गई, जबकि वह मामले का महत्वपूर्ण गवाह था. कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष हत्या में आरोपी की संलिप्तता और कथित साजिश से जुड़ा कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका. लिहाजा आरोपी को बरी किया जाता है.

यह भी पढ़ें- बिष्टुपुर में हुई चाकू बाजी मामले में हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत, परिजनों और करणी सेना ने TMH में किया बवाल 

संबंधित सामग्री

तारा शाहदेव केस: रकीबुल हसन को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

झारखंड

तारा शाहदेव केस: रकीबुल हसन को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने केस से जुड़े सभी तथ्यों और प्रस्तुत दलीलों पर विचार किया

विशुनगढ़ की 13 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में HC ने स्वत: संज्ञान डिस्पोज, जांच एजेंसी को FSL रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

झारखंड

विशुनगढ़ की 13 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में HC ने स्वत: संज्ञान डिस्पोज, जांच एजेंसी को FSL रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग जिले के विशुनगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका का निष्पादन कर दिया है.

JMM का मतलब

झारखंड

JMM का मतलब 'जमकर मुद्रा मोचन' पार्टी : अमर बाउरी

सुप्रियो भट्टाचार्य के पीसी पर भाजपा प्रदेश महामंत्री का पलटवार

गुदड़ी थाना के ASI मनोज कुमार बोदरा की अचानक मौत, चक्रधरपुर में हुआ पोस्टमार्टम

झारखंड

गुदड़ी थाना के ASI मनोज कुमार बोदरा की अचानक मौत, चक्रधरपुर में हुआ पोस्टमार्टम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती सांरडा के गुदड़ी थाना में पदस्थापित ASI मनोज कुमार बोदरा की अचानक मौत हो गई. घटना से पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर है.

RIMS-2 परियोजना को ₹2000 करोड़ देने की मांग, झारखंड को मिल सकती है बड़ी सौगात

झारखंड

RIMS-2 परियोजना को ₹2000 करोड़ देने की मांग, झारखंड को मिल सकती है बड़ी सौगात

हर हाल में रांची को AIIMS दिया जाए - केंद्र के सामने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मांग