हारा पाकिस्तान कर रहा नया पैंतरा! एशिया कप के बहिष्कार की दे डाली धमकी, नहीं खेलेगा अगला मैच!

मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर अनर्गल आरोप लगाकर ICC से की हटाने की अपील

By : Pramod Kumar
हारा पाकिस्तान कर रहा नया पैंतरा! एशिया कप के बहिष्कार की दे डाली धमकी, नहीं खेलेगा अगला मैच!

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: एशिया कप में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद अब पाकिस्तान नया पैंतरा कर रहा है. पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ अगला मैच नहीं खेलना की बात कही है. खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कल के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को उनके पद से हटाने के लिए अड़ा हुआ है. पीसीबी ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एंडी पाइक्रॉफ्ट को उनके पद से नहीं हटाया तो वह एशिया कप से हट जायेगा.

मैच हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हाथ नहीं मिलाने से पाकिस्तान टीम बौखलाई हुई है. टीम आरोप लगा रही है कि मैच रेफरी पाइक्रॉफ्ट ने मैच के दौरान मामले को ठीक से नहीं संभाला. भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हाथ नहीं मिलाने की घटना पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया. 

पीसीबी का आरोप है कि पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा जब टॉस के लिए मैदान पर थे तब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने पर कुछ नहीं कहा था. बोर्ड का आरोप है कि रेफरी भारतीय खिलाड़ियों को खेल भावना और खेल की मर्यादा के खिलाफ आचरण करने से रोकने में नाकाम रहे. यही आरोप लगाकर पीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखा है कि वह पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी के पद से हटा दे. पीसीबी ने मैच रेफरी पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ आईसीसी के साथ एशियाई क्रिकेट परिषद में भी विरोध दर्ज कराया है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक दलों पर यौन उत्पीडऩ अधिनियम 2013 लागू करने की दलील से सहमत नहीं

 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई