प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के अमलीया गांव निवासी जगजीवन सिंह को झारखंड विधानसभा परिसर में शुक्रवार को आयोजित 76वां राजकीय वन महोत्सव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन संवर्द्धन एवं संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर वन समिति के सदस्य को सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया गया.यह पुरुस्कार भरनो प्रखण्ड के अमलीया गांव निवासी वन समिति सदस्य जगजीवन सिंह को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और उपस्थित कई मंत्रियों के हाथों प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये का चेक पुरुस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया.यह सम्मान उन्हें वन प्रबंधन समिति अमलीया के सदस्य होने पर इन्होंने वन प्रबंधन एवं वन्यजीव के संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य किया,इन्होंने विशेष रुप से विभाग एवं ग्रामीण के बीच मे सामंजस्य स्थापित करते हुए ग्रीष्म कालीन वन अग्नि से अमलीया पीएफ को गाँव के लोगो के साथ मिलकर लगातार कई वर्षों से बचाया है,ये लगातार संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ आसपास के गांवों जंगलों को भी बचाने के लिए प्रयासरत रहें हैं,यह वन भूमि पर काफी दबाव रहता है,इसमें इनका प्रयास काफी सराहनीय है.इस मौके पर राँची के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा,गुमला के वनरक्षी अकील अहम उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: तेनुघाट में रितु रंजन कुमार ने अवर निबंधन का पदभार ग्रहण किया