Monday, Aug 4 2025 | Time 14:46 Hrs(IST)
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर, कल अंतिम संस्कार में राहुल गांधी हो सकते है शामिल!
  • बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण में उम्र कैद के सजायाफ्ता रंजीत सिंह कोहली की जमानत पर हुई सुनवाई
  • हजारीबाग में बाइक व कार में टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
  • देर शाम दिशोम गुरू शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर लाया जाएगा रांची, ट्रैफिक नियमों में बदलाव
  • चतरा में दाह संस्कार कर कोडरमा लौट रहे परिजनों के साथ हादसा, बाल बाल बचे
  • रविवार दोपहर से लापता था 6 साल का प्रेम, कुंए से शव बरामद, गांव में पसरा मातम
  • पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन का कटिया ग्रिड से सफल रिचार्ज
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
  • झारखंड निर्माता दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में मौन श्रधांजलि
  • शिवचरण मांझी कैसे बने गुरूजी, जानिए गुरू जी की अनसुनी कहानी
  • शिवचरण मांझी कैसे बने गुरूजी, जानिए गुरू जी की अनसुनी कहानी
  • बारिश में गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबे चाचा और भतीजी, ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सिमडेगा पत्रकार संघ ने जताया शोक
  • झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
  • AI से बदला 'रांझणा' का क्लाइमैक्स, भड़के धनुष बोले- इसने फिल्म की आत्मा छीन ली
झारखंड


वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर सिमडेगा पत्रकार संघ ने जताया गहरा शोक

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर सिमडेगा पत्रकार संघ ने जताया गहरा शोक

आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत

सिमडेगा/डेस्क:झारखंड हिंदी पत्रकारिता के स्तंभ और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर सिमडेगा पत्रकार संघ ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. संघ ने इसे पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया है.संघ की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि हरिनारायण सिंह जी ने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में निष्ठा, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ समाज और राज्य की सेवा की. उनका निधन न केवल पत्रकारिता जगत के लिए, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखद है."

शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष शास्त्री सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी शामिल हैं. प्रमुख पत्रकारों में सुहैब शाहिद, अफजल इमाम, सुनील सहाय, वाचस्पति मिश्र,श्रीराम पुरी, दीपक अग्रवाल रिंकू, मुकेश कुमार, विकास साहू, कुश बड़ाईक, अमन मिश्रा, राकेश जयसवाल, अनुज कुमार साहु, सुमंत कुमार, अमित साहू, संजय कुमार केसरी, हलधर प्रसाद, कालो खलखो, संजीत यादव, बलभद्र बड़ाईक, भरत सिंह, चंद्रदेव सेनापति, रविकांत मिश्रा, पंचम प्रसाद, विवेक कुमार, अरुण कुमार, गौरव गौतम सिंह, राकेश कुमार यादव, धनुर्जय सिंह देव, दिनेश ठाकुर, पिंटु कुमार, अरुण राम, रोशन ठाकुर, आलोक कुमार साहु,वीरेंद्र तिवारी,रविकांत मिश्रा,अमित रंजन संगम साहु, मनोरंजन कुमार गुप्ता, मो. तबरेज आलम, अंकित सिन्हा, सुहैल अख्तर, शिवनंदन बड़ाईक, राजेश बड़ाईक और राज आनंद सिन्हा समेत सिमडेगा पत्रकार संघ के सभी सदस्य शामिल हैं.सभी पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

यह भी पढ़ें: रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को फिर रियायत देने के दिये संकेत! बनायी ऐसी योजना रेल का सफर होगा और सस्ता

अधिक खबरें
बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण में उम्र कैद के सजायाफ्ता रंजीत सिंह कोहली की जमानत पर हुई सुनवाई
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 2:28 PM

बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण उम्र कैद के सजायाफ्ता रंजीत सिंह कोहली की जमानत पर सुनवाई हुई. झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी कोहली की कस्टडी पीरियड की रिपोर्ट. याचिका पर अगली सुनवाई दो सप्ताह के बाद होगी. 7 साल की सजा काटने का हवाला देकर कोहली ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 1:30 AM

आज झारखंड निर्माता दिशोम सोरेन का निधन हो गया. जिससे देशभर में शोक की लहर हैं. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में गंगाराम अस्पताल पहुंचने वाले है, जहां वे दोनों गुरूजी को श्रद्धांजलि देंगे.

झारखंड निर्माता दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में मौन श्रधांजलि
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 1:27 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड निर्माता दिशोम गुरू शिबू सोरेन का 4 अगस्त को निधन की खबर से पुरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई हैं. झारखंड ने आज एक महान नेता और आदिवासी समाज की प्रेरणादायक आवाज को हमेशा के लिए खो दिया हैं.

शिवचरण मांझी कैसे बने गुरूजी, जानिए गुरू जी की अनसुनी कहानी
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 12:59 PM

दिशोम गुरू शिबू सोरेन झारखंड निर्माता थे और वे झारखंड के दिग्गज नेताओं में से एक थे. उनका जन्म 11 जनवरी 1944 को को रामगढ के नेमरा गांव में हुआ था. उनके बचपन का नाम शिवचरण मांझी था. उनके पिता सोबरन सोरेन एक शिक्षक थे, महाजनों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी.

Shibu Soren Death: नहीं रहे झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन, देशभर में शोक की लहर
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 9:49 AM

झारखंड की राजनीति को गहरा झटका लगा हैं. झारखंड आंदोलन के प्रणेता और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन का निधन हो गया हैं. उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. शिबू सोरेन, जिन्हें पूरे झारखंड में ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था, आदिवासी समाज की आवाज रहे हैं. उनके निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई हैं. राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में मातम पसरा हुआ हैं.