Saturday, May 3 2025 | Time 22:57 Hrs(IST)
  • छिपादोहर पुलिस ने भाकपा माओवादी एरिया कमांडर के घर चिपकाया इश्तहार
  • शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • बोकारो थर्मल जरवाबस्ती गांव में 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • बुंडू में नवरात्रि मेले का भव्य उद्घाटन, नौ दिनों तक चलने वाला अखंड कीर्तन बना केंद्र आकर्षण
  • जमशेदपुर के MGM अस्पताल में हुई घटना का जायजा लेने रांची से रवाना हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
  • जमशेदपुर के MGM अस्पताल में हुई घटना का जायजा लेने रांची से रवाना हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
  • वैशाली‌ जिले के नगर थाना क्षेत्र में नमाज पढ़ कर निकले व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली
  • सुदेश महतो ने नाइजर में अपहृत श्रमिकों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, हस्तक्षेप करने का किया आग्रह
  • सुदेश महतो ने नाइजर में अपहृत श्रमिकों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, हस्तक्षेप करने का किया आग्रह
  • हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी संगम लोहरा को जमानत देने से कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज
  • हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी संगम लोहरा को जमानत देने से कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज
  • मक्का व्यवसाई के बाईक की डिक्की खोलकर अज्ञात उचक्कों ने उड़ा लिए 5 लाख नगद
  • सारण पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 04 सदस्य गिरफ्तार
  • राज्य के विकास हेतु प्रतिबद्धता — मुख्यमंत्री से भेंट में विदेशी निवेश एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुई सार्थक चर्चा: इरफान अंसारी
  • राज्य के विकास हेतु प्रतिबद्धता — मुख्यमंत्री से भेंट में विदेशी निवेश एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुई सार्थक चर्चा: इरफान अंसारी
झारखंड


टोन्टो थाना क्षेत्र में वनग्राम बामईबासा और गौबुरू के जंगली पहाड़ी से एक पुराने नक्सल डम्प को सुरक्षाबलों ने किया ध्वस्त,भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

टोन्टो थाना क्षेत्र में वनग्राम बामईबासा और गौबुरू के जंगली पहाड़ी से एक पुराने नक्सल डम्प को सुरक्षाबलों ने किया ध्वस्त,भारी मात्रा में  विस्फोटक सामग्री बरामद

न्यूज़ 11 भारत 

बरवाडीह/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम से बड़ी खबर, प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अष्धिन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.
 
वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगडा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगडा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है. बता दे कि चाईबासा पुलिस सीआरपीएफ, जैगुआर द्वारा लगातार सर्च अभियान से पुलिस को बड़ी सफलता मिल रही है. इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में हथियार / गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आलोक में आज दिनांक 02.05.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम लुईया, बामईबासा, गौबुरू के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया.
 
अग्रतर सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 02.05.2025 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम बामईबासा और गौबुरू के जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में एक पुराने नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त के साथ-साथ बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. साथ ही उक्त नक्सल डम्प से भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया.
 
संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.
 
बरामदगीः-
 
1. जिलेटिन का छड़-16 नग
 
2. डेटोनेटर-02 नग
 
3. फ्यूज-01 नग
 
4. अर्ध तरल विस्फोटक-05 किलोग्राम 
 
5. कॉडेक्स के साथ केन आई०ई०डी०-03 नग (प्रत्येक 03 किलोग्राम)
 
6. लोहे का छड़-41 नग
 
7. पाइप-02 नग
 
8. तार-80 मीटर
 
9. बैटरी-02 नग
 
10. अन्य दैनिक उपयोग की सामान.
 
अभियान दल में शामिलः-
 
1. चाईबासा जिला पुलिस
 
2. सी०आर०पी०एफ० 193 BN.
 
 
 
अधिक खबरें
जमशेदपुर के MGM अस्पताल में हुई घटना का जायजा लेने रांची से रवाना हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
मई 03, 2025 | 03 May 2025 | 9:04 PM

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में हुई घटना का जायजा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रांची से जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके है. वह अस्पताल जाकर घटना की जानकारी देंगे. बता दें कि हर समय सुर्खियों में बने रहने वाला जमशेदपुर का एमजीएम अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है. यहां शनिवार को मेडिसिन वार्ड का छज्जा गिरने से चार मरीज मलबे के नीचे दब गए. रेस्क्यू टीम द्वारा दो मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है. इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई है.

सुदेश महतो ने नाइजर में अपहृत श्रमिकों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, हस्तक्षेप करने का किया आग्रह
मई 03, 2025 | 03 May 2025 | 8:27 PM

आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर अफ्रीका के नाइजर में एक आतंकी समूह द्वारा अपहृत झारखंडवासी 5 श्रमिकों की तत्काल और सुरक्षित रिहाई के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह किया है. इस पत्र के माध्यम से महतो ने इस संकट की गंभीरता की ओर गृह मंत्री का ध्यान आकर्षित किया है और कहा है कि झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर निवासी पांच श्रमिकों का नाइजर की राजधानी नियामे से 115 किमी दूर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड नामक कंपनी के कार्य स्थल से 25 अप्रैल को अपहरण कर लिया गया है.

हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी संगम लोहरा को जमानत देने से कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज
मई 03, 2025 | 03 May 2025 | 8:12 PM

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में 25 वर्षीय संदीप महतो की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी संगम लोहरा को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की. हत्या का मामला जनवरी 2025 का है. पिठौरिया थाना क्षेत्र के संदीप महतो का रूदिया गांव की आरती मुंडा से 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग था. बाद में चतरा गांव निवासी संगम लोहरा से आरती का प्रेम संबंध हो गया था. संदीप महतो शादीशुदा था, लेकिन आरती के आने के बाद उसकी पत्नी उससे अलग हो गयी थी. वही आरोपी संगम लोहरा भी शादीशुदा है.

राज्य के विकास हेतु प्रतिबद्धता — मुख्यमंत्री से भेंट में विदेशी निवेश एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुई सार्थक चर्चा: इरफान अंसारी
मई 03, 2025 | 03 May 2025 | 7:58 PM

राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की. मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को उनके सफल विदेश दौरे तथा झारखंड में विदेशी निवेश को आकर्षित करने हेतु किए जा रहे सार्थक प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं.

अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
मई 03, 2025 | 03 May 2025 | 7:47 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है. झारखंड के सम्मानित अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के लिए आज राज्य सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर रही है. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी सम्मानित अधिवक्ताओं की चिंताओं को कम करने का सरकार ने कार्य किया है, आपके ऊपर स्वास्थ्य से सम्बंधित जिम्मेवारियों का जो बोझ था उसे हमारी सरकार ने अपने कंधों पर लेने का प्रयास किया है. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम ,खेलगांव, रांची में आयोजित राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत "अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस राज्य में देश का एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित हो, इसके लिए राज्य सरकार कार्य योजना बना रही है. जल्द ही हमलोग इस दिशा में सकारात्मक कार्य करते हुए आपके बीच एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी खड़ा करने का काम करेंगे.