Friday, Jul 18 2025 | Time 08:46 Hrs(IST)
  • हजारीबाग के चिंतपूर्णी प्लांट में जोरदार धमाका, मजदूरों और गग्रामीणों में दहशत का माहौल
  • झारखंड में मेट्रो रेल का सपना हो सकता है पूरा, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा पत्र
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल और बिहार दौरा: 12,000 करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
  • Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश का कहर! पलामू, खूंटी समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
झारखंड


Jharkhand Ratna: सिमडेगा के सत्या ठाकुर झारखंड रत्न से सम्मानित

Jharkhand Ratna: सिमडेगा के सत्या ठाकुर झारखंड रत्न से सम्मानित

न्यूज़11भारत


सिमडेगा/डेस्क: झारखंड की सामाजिक संस्था लोक सेवा समिति की 33वीं वर्षगांठ एवं 25वां झारखण्ड रत्न राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान एवं विशिष्ट सेवा सम्मान से चयनित होने वाले विभूतियों को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर राज्य और देश का नाम रौशन करने वालों को रांची करमटोली स्थित प्रेस क्लब सभा सभागार में लोक सेवा समिति के सदस्य सह संरक्षक रहे आर्च विशप कार्डिनल टी टोप्पो को समर्पित कार्यक्रम के दौरान 'झारखंड रत्न' और 'विशिष्ट सेवा सम्मान' से सम्मानित किया गया. 

 

कार्यक्रम में सिमडेगा सिमडेगा  जिले के सांस्कृतिक कर्मी चक्रीय विकास संस्थान के संयोजक सह छोटानागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक सत्यव्रत ठाकुर को कला- संस्कृति, एवं अखरा संवर्धन के क्षेत्र में जिला, राज्य और देश में बेहतर कार्य करने के लिए झारखण्ड रत्न से सम्मनित किया गया. सत्यव्रत ठाकुर ने कहा कि लोक सेवा समिति द्वारा मिले सम्मान से उन्हें नई ऊर्जा मिलेगी और वे बेहतर कार्य कर पाएंगे. 

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजीत कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि के रूप में  राज्य सभा सांसद महुआ माजी,डीआईजी मो. नौशाद आलम,पूर्व कुलपति डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय , लोक सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मो. नौशाद खान, डॉ हरविंद्र सिंह, की उपस्थिति में शॉल, बुके, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया.सत्यव्रत के सम्मनित होने पर पूर्व डीसी जटाशंकर चौधरी, झारखंडी भाषा संस्कृति रक्षा मंच के संरक्षक सोहन बड़ाईक, साधु मलुआ, श्यामसुंदर मिश्रा, अध्यक्ष संजय मिश्रा, चक्रीय विकास संस्थान के निदेशक देवेंद्रनाथ ठाकुर, जगनू उरांव, मो. तैयब,सजनी ग्रुप के निदेशक जयकांत इंदवार ,सुमन गाड़ी, खिलेश्वर सिंह, विमला देवी, अर्जुन नायक, सिस्टर, डॉ किशोर सुरीन, म्यूजिक के निदेशक श्रीकांत इंदवार लखींद्र ठाकुर,  ने सत्यव्रत ठाकुर को बधाई दी है.

 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश का कहर! पलामू, खूंटी समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 6:20 AM

झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आसमान से बरसती बारिश ने कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर दिया हैं. खासकर पलामू, जहां बीते 24 घंटे में भारी बारिश हुई हैं. बारिश का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं हैं.

मंढरा कुंभकार टोला आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सर्वसम्मति से राधि देवी को सहायिका के पद पर चयनित किया गया
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:54 PM

प्रखंड के मंढरा पंचायत के मंढरा कुंभकार टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 4 M के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ग्रामसभा संपन्न हुई. जहां सहायिका के रिक्त पद का चयन प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ रवि कुमार आनंद,पर्यवेक्षिका यशोदा देवी ,मुखिया प्रतिमा प्रमाणिक,

लोहरदगा के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह तत्काल प्रभाव से निलंबित
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:53 PM

झारखंड सरकार ने लोहरदगा के प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. प्रशिक्षु डीएसपी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और होटलों में प्रवेश के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. युवती ने ई-मेल के माध्यम से अमित कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई.

मैकूढा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सर्वसम्मति से रूपा कुमारी को सहायिका पद पर चुना गया
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:42 PM

प्रखंड के मंढरा पंचायत के मैकूढा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 45 में ग्रामसभा संपन्न हुई. जहां सहायिका के रिक्त पद का चयन प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ रवि कुमार आनंद,पर्यवेक्षिका यशोदा देवी ,मुखिया प्रतिमा प्रमाणिक , सेविका प्रेमलता कुमारी ,एएनएम मलोती महतो,प्रधान

रेल पटरी के समीप एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, शिवबाबूडीह गांव का था निवासी
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 10:36 PM

अमलाबाद ओपी क्षेत्र के अमलाबाद रेलवे क्रासिंग के समीप रेल पटरी के समीप पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक युवक का क्षत विक्षत शव बरामद किया. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. मृतक की पहचान अमलाबाद ओपी क्षेत्र के शिवबाबूडीह गांव निवासी राजकुमार दास का 22 वर्षीय पुत्र चांद बाबू दास के रूप में की गई है. बताया कि शिवबाबूडीह